Basant Panchami Video: कृष्ण नगरी वृंदावन में उमड़े हजारों देशी-विदेशी भक्त, यूं खेल रहे होली
मथुरा। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन में होली खेली गई। तरह-तरह के रंगों से होली खेलने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आए। जिनमें विदेशियों की भी भारी संख्या थी। वृंदावन की होली के वीडियो अब सोशल साइट्स पर वायरल हो रहे हैं।

वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर के एक मठाधीश ने बताया कि, यहां वैसे तो हर रोज चहल-पहल रहती है। मगर, आज बड़ी संख्या में लोग बसंत पंचमी मनाने के लिए वृंदावन आए हैं। पूरे शहर में अलग ही माहौल है। रंग बरस रहा है। श्रद्धालु नाच-गा रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर का परिसर खचा-खच भरा हुआ है, पैर रखने को जगह नहीं है। लोगों के पास कई तरह की पिचकारियां हैं, जिनसे वे होली खेल रहे हैं। बांके बिहारी मंदिर की तरह ही इस्कॉन मंदिर में भी भारी भीड़ नजर आई। यहां विदेशी भक्त ज्यादा आते हैं।

न्यूज एजेंसी द्वारा बसंतोत्सव के वीडियो जारी किए गए हैं। आप देख सकते हैं कि वृंदावन में कैसे होली खेली जा रही है।

— Satyam Singh Shubham 🇮🇳 (@Sir_SatyamSingh) February 5, 2022
मथुरा-वृंदावन हिंदु धर्म के अनुयायियों के लिए पवित्र स्थल माने जाते हैं। यहां आज सुबह सरस्वती पूजा का भव्य समारोह भी आयोजित हुआ।
#WATCH | Uttar Pradesh: People participate in celebrations of Holi on the occasion of #BasantPanchami2022 in Banke Bihari Temple, Vrindavan, Mathura pic.twitter.com/MyLKQN6VUf
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 5, 2022












Click it and Unblock the Notifications