भगवान बांके बिहारी को चढ़ाया 85 लाख का सोने का हार?, आखिर क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

भक्ति का वैसे तो कोई मोल नहीं होता है। चाहें भक्त द्वारा चढ़ाया गया एक साधारण पुष्प हो या कोई बेश्कीमती रत्न, भगवान को सभी प्रिये है। वहीं मथुरा के बाकी बिहारी मंदिर को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे यह दावा किया जा रहा है कि रायपुर से आए एक भक्त ने भगवान बांके बिहारी को डेढ़ किलो सोने का हार चढ़ाया है। इसकी कीमत 85 लाख रुपए बताई जा रही है। आखिर क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

डेढ़ किलो सोने का हार भगवान बांके बिहारी को अर्पित
आपको बताते चलें कि पोस्ट में ये दावा किया गया कि रायपुर के एक भक्त ने डेढ़ किलो सोने का हार भगवान बांके बिहारी को अर्पित किया है। वहीं दिल्ली के कृष्णा नगर के ज्वैलर्स ओम शिव गिरी ने कहा कि ये आभूषण उनके यहां तैयार हुआ है। इसे बनकर तैयार होने में करीब 1 महीने का समय लगा है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है।

vrindavan 1.5 kg gold necklace offered to Lord Banke Bihari worth rupees 85 lakh

हर बनाने वाले ने की पुष्टि
वीडियो में ज्वैलर्स ओम शिव गिरी ने यह बताया कि यह हार नो प्रॉफिट नो लॉस पर बनाया गया है। ये 92% के अंदर बना है। इसमें डेढ़ किलो सोना लगा है। इसकी लागत 84 लाख 21 हजार है। इस हार की डिजाइन भक्त ने ही तैयार की। साथ ही हार बनाने वाले ज्वैलर्स ने खुद को भाग्यशाली बताया कि उसके द्वारा यह हार बनाया गया और उसे भगवान बांके बिहारी को पहनाया गया।

vrindavan 1.5 kg gold necklace offered to Lord Banke Bihari worth rupees 85 lakh

मैनेजर और सेवादार ने किया खंडन
उधर हार अर्पित करने को लेकर मंदिर प्रबंधन के मैनेजर मुनीश शर्मा व सेवायत पवन गोस्वामी ने इस दावे का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भक्त मंदिर कार्यालय में आकर कुछ देता है तो इसकी जानकारी रहती है। लेकिन, कई ऐसे भक्त भी हैं जो सीधे अपने गोस्वामी के माध्यम से भगवान को अर्पित करते हैं। उसकी जानकारी नहीं रहती। वहीं, इन्होने इस हार के बारे में कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+