सो रहे यात्रियों को पैरों से कुचलकर उठाने लगी पुलिस, मथुरा रेलवे स्टेशन का वीडियो VIRAL
UP police kicking man: वायरल वीडियो में उत्तर प्रदेश पुलिस का अमानवीय चेहरा नजर आ रहा है, जिसमें यात्री मथुरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में सो रहे थे। इतने में पुलिस वाले आकर उन्हें पैरों से कुचलने लगती हैं।

UP police kicks man: पुलिस का काम जनता की सहायता करना होता है। मुसीबत के समय अगर कोई शख्स पुलिस को देख ले, तो मन में ये उम्मीद जाग जाती है कि कोई है जो रक्षा करने के लिए खड़ा है। आम जन की कोई भी परेशान हो, पुलिस का काम होता है मदद के लिए तत्पर रहना। लेकिन अगर यही पुलिस वाले मदद करने की बजाय जनता के साथ बुरा व्यवहार करने लगें तो क्या होगा? हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो पुलिस वालों का अमानवीय चेहरा दिखा रहा है, जिसमें रेलवे स्टेशन में सो रहे गरीब यात्रियों के साथ पुलिस अभद्रता से पेश आ रही है। देखते ही देखते पुलिस की ज्यादती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसे देखने के बाद लोग बेहद चौंक रहे हैं कि जनता की रक्षा करने वाली पुलिस का ऐसा रवैया भी हो सकता है।
(वीडियो-नीचे)
ट्रेन के इंतजार में सो रहे थे यात्री
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ यात्री ट्रेन के इंतजार में सो रहे थे. इतने में सामने से पुलिस आकर उन्हें पैरों से मारने लगती है। पुलिस यात्रियों के साथ ऐसा बर्ताव कर रही है, मानो नीचे कोई कूड़ा रखा हो। वीडियो @s_afreen7 नाम की यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो लाखों लोगों ने देखा, जो इसे देखने के बाद काफी हैरान रह गए।
पुलिस आई और पैरों से कुचलने लगी
वीडियो को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन में कुछ यात्री ट्रेन के इंतजार में सो रहे थे। पुलिस आती है और उन्हें पैर से कुचल कर उठाने लगती है। असल में भारत के ज्यातर पुलिसवालों को ये पता ही नहीं, कि उनको जो मोटी सैलरी मिलती है, वो इन ही गरीब लोगों के द्वारा दिए हुए टैक्स के पैसे से मिलती है। पुलिस का काम है जनता ही सहायता करना ना की जुल्म करना।
पुलिस का चेहरा देख भड़के लोग
वीडियो एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने कहा कि इंसानियत नाम की भी कोई चीज होती है। ये कोई ऐसा शब्द है, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कहीं भी दिखाई नहीं देता। एक ने कहा कि 20 से 50 रुपये के बीच बिकने वाले पुलिस वालों से आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं।
रेलवे ने किया ट्वीट
ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लोगों ने कहा कि इन पुलिस वालों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस वीडियो पर रेलवे ने भी ट्वीट कर कहा कि मामला संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। कई लोगों ने मुख्यमंत्री को इस मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा। एक ने कहा कि कई पुलिस वाले ब्रिटिशर्स जैसा बिहेव करते हैं। जीआरपी उत्तर प्रदेश ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उपरोक्त वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों ही पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एवं विभागीय जांच क्षेत्राधिकारियों रेलवे आगरा द्वारा संपादित की जा रही है।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications