'खून बहाने वालों ने अयोध्या में दर्ज की जीत,यहां विकास नहीं...,' साक्षी महाराज ने विरोधियों पर साधा निशाना
Sakshi Maharaj News Uttar Pradesh: उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को मथुरा में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने बीजेपी की अयोध्या में हुई हार पर भी अपनी बात रखी। वह वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित अपने आश्रम पहुंचे थे।
अयोध्या में बीजेपी की हार पर अपने विचार रखते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि यहां सरयू में खून बहाने वालों की जीत हुई है। यहां के लोगों ने विकास नहीं बल्कि जातिवाद पर वोट किया है। लोगों ने जो किया उसे सराहा नहीं जा सकता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विकास कार्य तेजी से किए हैं। एयरपोर्ट बना, श्रीराम मंदिर बना, सड़क और मार्केट बने, मगर फिर भी जिन्होंने सरयू में खून बहाया उनकी जीत हुई और रामभक्त कार सेवक हार गए। यह आश्चर्य की बात है समाज और हिंदुत्व की बात करने के साथ हमारी पार्टी के लिए भी। वहीं श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद को लेकर कहा कि जैसे अयोध्या में राममंदिर बना है, वैसे ही मथुरा में श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा। जन्मभूमि के हित में कोर्ट भी फैसला देगी।












Click it and Unblock the Notifications