UP News: मथुरा में बारातियों से भरी ट्रैवलर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मची चीख-पुकार, चार की मौत, आठ घायल

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आगरा-दिल्ली हाइवे पर बीती रात्रि में एक भीषण हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

हरियाणा के रहने वाले लोग मथुरा में एक बारात में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। वापस लौटते समय मथुरा जनपद में आगरा दिल्ली हाईवे पर वे पहुंचे थे, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दिया।

up-news-traveler-loaded-with-wedding-guests-hit-by-unknown-vehicle-in-mathura

टक्कर लगने के बाद वहां चीख पुकार मच गई और स्थानीय लोगों द्वारा टेंपो ट्रैवलर में फंसे लोगों को बाहर निकालने के साथी पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 35 वर्षीय दलबीर सिंह, श्याम, ध्रुव और चुन्नीलाल की मौत हो गई है। वहीं मोहित, रोहतास, नवीन और रोहन आदि गंभीर रूप से घायल है जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों द्वारा बताए गए पते और फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद बरात में शामिल लोग भी वापस लौट गए और शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

पुलिस द्वारा बताया गया की घटना में मरने वालों को सूचना दे दी गई है। मृतकों के परिजन हरियाणा से मथुरा के लिए निकल चुके हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद पंचनामा करते हुए मृतकों का का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+