यूपी के मंत्री की मथुरा से चोरी हुई कार भरतपुर में क्षतिग्रस्त हालत में मिली, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
मथुरा, 05 अगस्त: उत्तर प्रदेश सरकार में बेखौफ चोरों ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी की कार तक को निशाना बना लिया। चोर मंत्री की पत्नी की कार उनके भांंजे के घर के बारह से उड़ा ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और जगह जगह नाकाबंदी करा दी। कार में लगे जीपीएस से पता चला की कार भरतपुर के गोपाल नगला गांव के पास है। पुलिस मंत्री के परिवार के कुछ सदस्यों के साथ भरतपुर रवाना हुई और राजस्थान पुलिस की मदद से कार को बरामद कर लिया। कार क्षतिग्रस्त हालत में लावारिस हालत में खड़ी थी। ऐसा माना जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद चोरों ने कार को खड़ा कर दिया और फरार हो गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
Recommended Video

मंत्री के भांजे के घर के बाहर खड़ी थी कार
दरअसल, मथुरा के चन्द्रपुरी कॉलोनी में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भांजे मनोज फौजदार रहते हैं। मनोज के घर के बाहर ही मंत्री की गाड़ी इनोवा क्रिस्टा खड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे चोर मंत्री की गाड़ी घर के बारह से चुरा ले गए। मंत्री की गाड़ी चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि गाड़ी भरतपुर में है। इसके बाद पुलिस मंत्री के परिवार के कुछ लोगों के साथ भरतपुर रवाना हुई। भरतपुर पहुंची पुलिस ने राजस्थान पुलिस की मदद से भरतपुर आगरा हाईवे पर गीतांजलि होटल के पास से कार को बरामद कर लिया।
लोकेशन के आधार पर पुलिस ने बरामद की गाड़ी
चिकसाना थाना के एएसआई राजकुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी की यूपी के मंत्री के घर से कार चोरी हुई है। कार की लोकेशन भरतपुर में मिली थी, जिसके बाद नाकाबंदी की गई और गाड़ी को गोपाल नगला गांव के पास से बरामद कर लिया गया। कार एक्सीडेंट व क्षतिग्रस्त हालत में मिली है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications