Mathura Vrindavan Nikay Chunav Result 2023 Live: मेयर पद पर BJP का कब्जा, विनोद अग्रवाल की बड़ी जीत

UP Mathura Vrindavan Nikay Chunav Result 2023 Live Updates in Hindi: मथुरा वृन्दावन मेयर पद के साथ ही पार्षद पद की 70 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जानिए कौन है आगे और कौन चल रहा है पीछे।

UP Mathura Vrindavan Nikay Chunav Result 2023 Live BJP SP Winning Party Candidate Updates in Hindi

Mathura Vrindavan nagar nikay chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत मथुरा में मेयर के साथ ही पार्षद पद की 70 सीटों के लिए आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बात अगर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी की महापौर सीट की करें तो पिछले 5 साल से बीजेपी का ही कब्जा रहा है। मथुरा में महापौर बनाने की परम्परा की शुरुआत 2018 से हुई। इससे पहले यहां पर मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग पालिका हुआ करती थी। दोनों को मिलाकर नगर निगम का गठन किया गया था। इससे पहले यहां पर नगर पालिका अध्यक्ष का पद कहलाता था। सबसे अधिक बीजेपी के प्रत्याशियों का इसपर बोलबाला रहता था लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं। यहां पढ़िए मथुरा वृंदावन मेयर सीट पर हो रही मतगणना का पूरा लाइव अपडेट..

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
May 13, 2023, 3:26 PM IST

विनोद अग्रवाल की बड़ी जीत, निर्वाचन विभाग ने दिया प्रमाण पत्र

मथुरा में बीजेपी उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने एक लाख 10 हजार वोटों से मेयर चुनाव में बाजी मार ली है। इस जीत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें प्रमाण पत्र दे दिया है।
विनोद अग्रवाल की बड़ी जीत, निर्वाचन विभाग ने दिया प्रमाण पत्र
May 13, 2023, 2:57 PM IST

मथुरा-वृन्दावन मेयर पद भाजपा के नाम

मथुरा में भाजपा के विनोद अग्रवाल ने 1,45,720 मतों के साथ जीत दर्ज की है। वहीं दूसरे नंबर पर बसपा के राजा मोहतशिम अहमद रहे, उन्हें 35,191 वोट मिले हैं। कांग्रेस के श्याम सुंदर उपाध्याय तीसरे नंबर पर रहे।
May 13, 2023, 2:41 PM IST

20वां राउंड: भाजपा जीत की ओर अग्रसर

मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद की मतगणना का 20वां राउंड पूरा। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 1,45,720 मतों के साथ 1,10,529 वोट से आगे है।
May 13, 2023, 2:27 PM IST

18वे राउंड के बाद भाजपा की जीत लगभग तय

मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद की मतगणना का 18वां राउंड पूरा। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 1,37,618 मतों के साथ 1,03,448 वोट से आगे है।
May 13, 2023, 1:57 PM IST

17वे राउंड के बाद BJP प्रत्याशी को बढ़त के साथ जीत तय

मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद की मतगणना का 17वां राउंड पूरा। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 1,30,744 मतों के साथ 97,903 वोट से आगे है। वहीं कांग्रेस चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा से प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्याय को 32,841 तो बसपा प्रत्याशी को अब तक कुल 30,527 वोट मिले हैं।
May 13, 2023, 1:18 PM IST

मथुरा नगर निगम अपडेट-:

वार्ड नंबर-69 से काग्रेस प्रत्याशी घनश्याम चौधरी जीते, वार्ड नंबर-50 से शशांक शर्मा (बीजेपी) से जीती, वार्ड नंबर-62 से डॉ रूपन (बीजेपी) जीते, वार्ड नंबर-51 से मुकेश सारस्वत (बीजेपी) जीते, वार्ड नंबर-66 से निर्दलीय प्रत्याशी पंकज अरोरा जीते, वार्ड नंबर-9 से भाजपा प्रत्याशी सुमित गौतम जीते, वार्ड नंबर-70 से भाजपा प्रत्याशी वैभव अग्रवाल जीते, वार्ड नंबर-34 से भाजपा प्रत्याशी माधवी बघेल जीती, वॉर्ड नंबर-13 से भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह जीती और वार्ड नंबर-8 से निर्दलीय प्रत्याशी सोनिया ने जीत दर्ज की।
May 13, 2023, 12:59 PM IST

12वे राउंड के बाद भी बीजेपी आगे

मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद की मतगणना का 12वां राउंड पूरा। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 92,488 वोट पाकर 69,039 मतों से आगे है। वहीं कांग्रेस चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा से प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्याय को 23,449 तो बसपा प्रत्याशी को अब तक कुल 22,042 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महज 7,317 वोट पाकर चौथे स्थान पर हैं।
May 13, 2023, 12:27 PM IST

जीत की तरफ बढ़ती हुई बीजेपी

मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद की मतगणना के में अबतक भाजपा कुल 75,181 वोट पाकर 55,659 मतों से आगे है। वहीं कांग्रेस चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा से प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्याय को 19522 तो बसपा प्रत्याशी को अब तक कुल 19498 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महज 6233 वोट पाकर चौथे स्थान पर हैं।
May 13, 2023, 12:00 PM IST

वार्ड नंबर 9 और 70 में भाजपा की जीत

मथुरा के वार्ड नंबर-9 से बीजेपी प्रत्याशी सुमित गौतम ने जीत दर्ज की हैं। वहीं वार्ड नंबर-70 से बीजेपी प्रत्याशी वैभव अग्रवाल भी 1,181 वोटों से विजयी हुए हैं। बाकी वार्डों के लिए मतगणना जारी है।
May 13, 2023, 11:52 AM IST

बीजेपी काफी आगे

मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर पद की मतगणना के पांचवें राउंड के बाद भाजपा कुल 37,208 वोट पाकर 27, 563 मतों से आगे है। बसपा प्रत्याशी को अब तक कुल 9645 वोट मिले हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महज 3399 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।
May 13, 2023, 11:15 AM IST

भाजपा की बढ़त बरकरार

मथुरा वृंदावन की मेयर सीट के लिए तीसरे राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्‍याशी विनोद अग्रवाल 22,716 मतों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। बसपा प्रत्‍याशी राजा मोहतशीम अहमद 5,608 वोट के साथ दूसरे स्‍थान पर हैं। सपा और अन्‍य दलों के प्रत्‍याशी काफी पिछड़ गए हैं।
May 13, 2023, 10:36 AM IST

वार्ड नंबर 5, 13, 37, 50, 65 के नतीजे घोषित

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के वार्ड नंबर-5 से भाजपा के हनुमान सिंह जीते, वार्ड नंबर-13 से बीएसपी की सीमा जीती, वार्ड नंबर-37 से बीजेपी के राजीव सिंह जीते, वार्ड नंबर-50 से भाजपा के शशांक जीते और वार्ड नंबर-65 से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम चौधरी ने अपनी जीत दर्ज की।
May 13, 2023, 10:22 AM IST

BJP की बढ़त बरक़रार

मथुरा-वृन्दावन मेयर पद की मतगणना का पहला राउंड संपन्न। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार अग्रवाल 8189 वोट के साथ लीड कर रहे हैं।
May 13, 2023, 9:47 AM IST

भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल आगे

मथुरा-वृन्दावन मेयर पद के रुझान आने शुरू हो गए हैं। मतगणना के शुरुवात से ही भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल आगे चल रहे हैं तो वहीं दूसरे स्थान पर कॉंग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक राजकुमार रावत उनका पीछा करते नजर आ रहे है।
May 13, 2023, 7:39 AM IST

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा-वृंदावन को आज उसका दूसरा मेयर मिलेगा। 2017 चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मुकेश ने करीब 16 हजार वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार को हराया था।
May 13, 2023, 7:21 AM IST

यूपी नगर निकाय चुनाव के तहत मथुरा-वृन्दावन में मेयर और पार्षद पद की 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मतगणना को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+