बच्चे को चुरा ले गया अंजान शख्स, मथुरा जंक्शन पर रो-रोकर तलाश रही मां, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

Uttar Pradesh Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मथुरा जंक्शन पर मां की गोद से 8 माह का एक बच्चा चोरी करके आरोपी फरार हो गया। इस मामले में महिला द्वारा जीआरपी से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर जीआरपी द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें दिखाई दे रहा है कि महिला अपने बच्चे को गोद में ली हुई है। इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचता है और महिला से बात करते हुए उसके बच्चे को अपने गोद में ले लेता है। उसके बाद वह बच्चा लेकर भाग जाता है।

mother is crying and searching at Mathura Junction

महिला आगरा जनपद के अछनेरा थाना क्षेत्र के बीच गोदाम की रहने वाली है और मथुरा जंक्शन पर ही रहकर काम करती है। मासूम बच्चे की मां सुनीता का कहना है कि यह घटना शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे की है।

उसने बताया कि वह अपने बच्चों को दूध पिलाने के लिए दूध ठंडा कर रही थी। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति वहां पहुंच गया। अनजान व्यक्ति द्वारा कहा गया कि बच्चे को ठंडा दूध मत पिलाओ। इस दौरान बच्चा रो रहा था तो वह उसे अपने गोद में ले लिया।

बच्चे को गोद में लेने के बाद वह उसका बोतल भी ले लेता है और दूध पिलाने लगता है। इसी बीच सुनीता दूसरा काम करने लगती है तब तक वह शख्स बच्चों को लेकर वहां से भाग जाता है। बच्चा ना दिखाई देने के बाद सुनीता खोजबीन करती है लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है।

काफी खोजबीन करने के बाद जब बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो सुनीता ने जीआरपी थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत की। सुनीता द्वारा शिकायत करने के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो पता चला कि सफेद टी-शर्ट पहना एक युवक बच्चों को लेकर जा रहा है।

बच्चा चोरी हो जाने के बाद महिला काफी परेशान है, वहीं जीआरपी द्वारा स्टेशन पर अलग-अलग स्थान पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। कहा जा रहा है की फुटेज के आधार पर आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+