म​थुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस और कैंटर की टक्कर, दो की मौत, चार घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में थाना मांट इलाके के यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 96 पर उस समय हादसा हो गया, जब एआरटीओ परिवर्तन द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान एआरटाओ ने एक डबल टेकर बस को चेकिंग के लिए रोका, उसके पीछे आ रही आयशर कैंटर भैसों से भरी गाड़ी ने बस में टक्कर मार दी। हादसा होते देखते एआरटीओ अपने दल के साथ मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

two lost life four injured in road accident at yamuna expressway in mathura

दो लोगों की मौके पर ही मौत, चार घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह प्राइवेट बस और आयशर कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बस चालक ने बताया कि बस आगरा से नोएडा की तरफ जा रही। बसों को आरटीओ द्वारा रोका जा रहा था। हम लोग बस आगरा से नोएडा की तरफ जा रहे थे, चेकिंग के लिए हमने बस को जब रोका तो पीछे से आयशर कैंटर गाड़ी रेस में पीछे से टक्कर मार दी। उसके बाद कैंटर में एक और बस पीछे से घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई है।

कई पशुओं की मौत

करीब चार लोग घायल हो गए। वहीं, आयशर कैंटर में भरे कईं पशुओं की भी मौत हो गई। एआरटी परिवर्तन द्वारा चलती रोड पर बिना बैरियर लगाए चेकिंग की जा रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 की स्पीड से ऊपर वाहन चलते है और उन्हें एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा रोका जाता है। और वाहनों की चेकिंग की जाती है। एआरटीओ प्रवर्तन की लापरवाही के चलते 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+