यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, 2 लोग घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हादसा थाना महावन क्षेत्र में माइल स्टोन 114 पर हुआ है। सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार में पीछे से एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

three people of family lost life at yamuna expressway accident in mathura

सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से कार ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना महावन इलाके में राया बॉर्डर पर गुड़गांव के रहने वाले धर्मवीर सिंह राणा पुत्र दोजी राम, ऊषा राना पत्नी धर्मवीर, अविनाश राणा पुत्र धर्मवीर सिंह अपनी कार ऑल्टो k10 को सड़क के किनारे खड़े किए हुए थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक गाड़ी ने ऑल्टो में टक्कर मार दी। ऑल्टो सवार धर्मवीर सिंह, ऊषा राणा और अविनाश राणा की इस हादसे में मृत्यु हो गई। दूसरी कार का ड्राइवर कुलदीप ओर उसका साथी प्रवीण भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

डिवाइडर से टकराने पर हुआ था हादसा

मंगलवार को भी यमुना एक्सप्रेसवे पर एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। वैगनआर कार अनियंत्रित होकर डिवारडर से टकरा गई थी। कार सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची ही थी कि तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने पीआरवी को टक्कर मार दी। हादसे में एक हेड कॉन्स्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+