नोएडा एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद अनिल बावरिया को किया ढेर, दो लाख रुपए का इनामी था

मथुरा। खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले है, जहां नोएडा एसटीएफ और मुथरा पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लाख रुपए के इनामी बदमाश अनिल उर्फ अमित बावरिया को ढेर कर दिया। बता दें कि अनिल बावरिया के ऊपर दो लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। वो घुमंतू जनजाति के सक्रिय गैंग का सदस्य था। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो जवान भी घायल हुए है, जबकि चार बदमाश मौके से फरार हो गए।

Recommended Video

    नोएडा एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद अनिल बावरिया को किया ढेर, दो लाख रुपए का इनामी था
    STF Noida and Mathura police killed 2 lakh reward criminal Anil in an encounter

    दरअसल, एसटीएफ नोएडा यूनिट को जानकारी मिली थी कि घूमंतु बावरिया गिरोह के बदमाश मथुरा के नौझील इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की। खुद को फंसता हुआ देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। डेप्युटी एसपी नोएडा यूनिट राजकुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों द्वारा फायरिंग के जवाब में एसटीएफ की टीम ने भी बदमाशों पर फायरिंग की।

    जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान अनिल उर्फ अमित उर्फ जूथरा पुत्र रमेश निवासी फर्रुखाबाद के रूप में की गई है। अनिल अपने गैंग के साथ मिलकर नेशनल हाइवे पर लूट, डकैती के और रेप की वारदात को अंजाम देता था। मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश मथुरा, अलीगढ़ और पलवल से कई अपराधिक घटनाओं के मामले में फरार चल रहा था।

    इतना ही नहीं, अनिल के ऊपर 20 जनवरी 2020 को अपने साथियों के साथ मिलकर केएमपी पलवल पर गाड़ी पंक्चर करके सवारियों से लूटपाट की थी। उसने एक 14 वर्षीय बालक के साथ कुकर्म भी किया था। वारदात के बाद से वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। मृतक हरियाणा के पलवल, मथुरा और अलीगढ़ से वॉन्टेड था। मथुरा पुलिस ने उस पर एक लाख, टप्पल अलीगढ़ और पलवल पुलिस (हरियाणा) ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक पर अलीगढ़, मथुरा और पलवल के थानों में लूट, डकैती और रेप के 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+