Mathura: सास का अकाउंट इस्तेमाल कर ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहा था दामाद, पकड़ा गया गिरोह

उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दो अन्तर्राराज्यीय साइबर अपराधियों को फ्रॉड की गई धनराशि और अवैध शस्त्रों के साथ धर दबोचा है। ये शातिर ठग लोगों को झांसे में लेकर अब तक लाखों का फ्रॉड कर चुके हैं। हैरानी वाली बात ये है कि इनमे से एक ठग अपनी सास का अकाउंट एक्टिव कर बड़ी साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। हाल ही में इन्होने एक व्यक्ति के साथ डेयरी उत्पादों का प्रमोशन करने एवं खरीदने का फर्जी मैसेज भेज कर 45 हजार रुपए ठग लिए थे।

मैसेज के जरिये आता है लुभावना ऑफर
इस मामले पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 25 तारीख को दिल्ली के रहने वाले प्रतीक रिफाइनरी आए थे। यहां उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमे लिखा था कि 'आपके लिए हम डेयरी फार्म के उत्पादों का विज्ञापन करेंगे और आपको उसका प्रोडक्ट दिलाएंगे, उसकी एवज में आपको हमारे अकाउंट में 5 हजार रुपए डालने हैं।' प्रतीक ने इस मैसेज पर विश्वास किया और इसके लिए हामी भर दी।

Son in law doing online fraud using mother in law bank account caught by Mathura Cyber Cell Unit

बातों में ऐसे उलझाते हैं ठग
इसके बाद प्रतीक के मोबाइल पर एक मैसेज फिर आया जिसमें यह लिखा था कि 'आपके अकाउंट में 50 हजार रुपए क्रेडिट कर दिए हैं', प्रतीक इस मैसेज पर भी विश्वास कर लेते हैं। उन्हें लगता है कि उनके अकाउंट में 50 हजार क्रेडिट हो गए हैं। इसी बीच दूसरा मैसेज आता है कि 'आपको गलती से मैंने 45 हजार रुपए ज्यादा भेज दिए हैं, आप अपने पांच हजार रुपए काट कर के 45 हजार वापस कर दीजिए।'

चिड़िया चुग गई खेत
चूंकि प्रतीक अबतक ठगों की बातों में आ चुके थे, इसलिए उन्होंने विश्वास कर के तत्काल 45 हजार रुपए वापस कर दिए। वहीं जैसे ही ठगों के अकाउंट में.पैसे ट्रांसफर हुए, तभी इनको पास बैंक से मैसेज आता है कि आपके 45 हजार रुपए अकाउंट से कट गए हैं। बैलेंस चेक करने पर प्रतीक को पता चलता है की उनके साथ फ्रॉड हो गया है।

Son in law doing online fraud using mother in law bank account caught by Mathura Cyber Cell Unit

सास के अकाउंट से कर रहा था फ्रॉड
जिसके बाद प्रतीक इस मामले में थाना रिफाइनरी पर शिकायत दर्ज करवाते हैं। साइबर क्राइम यूनिट की छानबीन और थाना फरह पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद इस मामले में दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रतीक के अकाउंट से जो पैसा गया था, वह जमुना देवी नामक महिला के अकाउंट में गया था। जमुना देवी का एटीएम बबलू नाम के व्यक्ति ने ले लिया था, जो उनका दामाद है। यही उनका अकाउंट एक्टिव रखता था।

Son in law doing online fraud using mother in law bank account caught by Mathura Cyber Cell Unit

पुलिस ने की लोगों से अपील
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही इनके पास से ठगी के पूरे पैसे भी बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इनसे साइबर अपराध के बारे में जानकारियां प्राप्त करके लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है, "साइबर अपराध से बचने के लिए चीजों की वेरिफिकेशन करें, अगर मैसेज आता है तो अकाउंट को चेक करें कि क्या अकाउंट में क्रेडिट हुआ भी है या नहीं। ऐसे मैसेज पर तत्काल विश्वास करके अपने आप को नुकसान न पहुंचाएं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+