Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जाना हाल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए है। बता दें कि नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें सर्दी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत बताई जा रही थी, जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई थी। साथ ही उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। बता दें कि नृत्य गोपाल दास तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही, मथुरा के डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा समेत तमाम अधिकारी और कोविड-19 की टीम सीताराम आश्रम पहुंचे थे।

Recommended Video

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव
    Shri ram Janmabhoomi tirtha Kshetra Trust Chairman Nritya Gopal Das health deteriorating

    श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंचे थे, जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रही है कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इस जानकारी के बाद मथुरा के डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा समेत तमाम अधिकारी और कोविड-19 की टीम सीताराम आश्रम पहुंच गई। बताया जा रहा है कि आगरा के सीएमओ और तमाम डॉक्टर्स नृत्य गोपाल दास के इलाज के लिए आश्रम पहुंचे चुके हैं।

    खबर के मुताबिक, नृत्य गोपाल दास का कोरोना वायरस टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, वो कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए है। फिलहाल उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया है। साथ ही डॉक्टरों की टीम उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उधर, महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर उनका हाल जाना। योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास, उनके समर्थकों और मथुरा के जिलाधिकारी से बात की है।

    इसके साथ ही सीएम योगी ने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर नरेश त्रेहान से बात की है और महंत नृत्य गोपाल दास को जरूरी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिए है। साथ ही उन्होंने नृत्य गोपाल दास के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। बता दें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मंगलवार शाम मथुरा पहुंचे थे। वे अपने साथ सरयू नदी का पावन जल लेकर आए थे। इस बार कृष्‍ण जन्‍मस्‍थान पर कान्‍हा का तीन नदियों के जल से अभिषेक किया गया।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+