Shahi Idgah के सर्वेक्षण में ASI विशेषज्ञ को शामिल करने की मांग पर होगी सुनवाई, कोर्ट ने तय की तारीख

शाही ईदगाह मस्जिद के निरीक्षण में अमीन के साथ शामिल हो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के विशेषज्ञ। अखिल भारत हिंदू महासभा याचिका दाखिल कर अदालत से की मांग।

shahi idgah mosque mathura

shahi idgah mosque mathura: मथुरा जिले के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद परिसर विवाद को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने मंगलवार (03 जनवरी) को सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) की अदालत में एक याचिका दाखिल की। याचिका में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के विशेषज्ञ को भी शामिल करने की मांग की गई। अदालत ने इस पर सुनवाई के लिए 20 जनवरी की तिथि नियत की है।

सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) की कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि अमीन से मौका मुआयना के समय वास्तविक जानकारी प्राप्त करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के विशेषज्ञ को भी शामिल किया जाए। दरअसल, आठ दिसंबर को हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता के केस में अदालत ने ईदगाह का अमीन निरीक्षण करने का आदेश दिया था। जिसकी रिपोर्ट अमीन को 20 जनवरी तक अदालत में देनी थी। लेकिन, मुस्लिम पक्ष के विरोध के बाद ईदगाह में अमीन के निरीक्षण की प्रक्रिया 20 जनवरी तक रुक गई।

तो वहीं, अब अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश के वकील दीपक शर्मा ने कहा, 'ईदगाह की इमारत में अनेक सनातन धर्मी प्रतीक चिन्ह मौजूद थे, जिन्हें मुस्लिम मतावलंबियों ने नष्ट करने का प्रयास किया है। उन्हें या तो नष्ट कर दिया गया है, अथवा उन्हें मरम्मत के नाम पर पलट कर लगा दिया गया हैं।' उन्होंने कहा कि अमीन इन मामलों का विशेषज्ञ नहीं होने के कारण उन चिन्ह और उस काल के पत्थरों को भी भली प्रकार से पहचान नहीं सकते। इसलिए ऐसे समय उन्हें सभी तथ्यों का ज्ञान कराने के लिए ASI के अधिकारियों का होना भी जरूरी है। जो विशेषज्ञ होने के नाते वास्तविकता का खुलासा करते जाएंगे।

Recommended Video

    Vrindavan Krishna Mandir | Varanasi BHU Flower Exhibition | Good News Today | वनइंडिया हिंदी

    तभी अदालत के समक्ष सही जानकारी पहुंचना संभव हो सकेगा। दीपक शर्मा ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिवीजन (तृतीय) सोनिका वर्मा ने मामले की सुनवाई 20 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदू याचिकाकर्ताओं के वकील शैलेश दुबे ने कहा था कि शाही ईदगाह मस्जिद को स्थानांतरित करने के लिए 8 दिसंबर को अदालत में मुकदमा दायर किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि यह भगवान कृष्ण के जन्मस्थान पर बनाया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+