Premanand Maharaj: वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान हादसा टला, सुरक्षा पर प्रश्न चिन्ह

Premanand Maharaj latest update: उत्तर प्रदेश के पावन नगरी वृंदावन में बुधवार को संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। भारी भीड़ के बीच महाराज जब पदयात्रा कर रहे थे, तभी स्वागत के लिए लगाए गए लोहे के भारी ट्रस का एक हिस्सा अचानक झुकने लगा।

क्षण भर के लिए लोगों की सांसें थम सी गईं, लेकिन सतर्क आयोजकों ने तत्परता दिखाते हुए गिरते हुए स्ट्रक्चर को थाम लिया। संत प्रेमानंद महाराज और वहां मौजूद हजारों श्रद्धालु सुरक्षित बच गए।

premanand maharaj vrindavan padyatra

यह हादसा उस समय हुआ जब पदयात्रा अपने चरम पर थी और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार और सजावट की गई थी। भक्तों की अपार भीड़ ने स्वागत द्वार के पास धक्का-मुक्की शुरू कर दी थी, जिससे लोहे का भारी ट्रस असंतुलित हो गया। वह गिरते-गिरते बचा और किसी बड़ी अनहोनी से माहौल सकुशल निकल आया।

हालांकि कुछ पल के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन खुद संत प्रेमानंद महाराज ने सबको शांत रहने और धैर्य रखने की अपील की। उनके संयम भरे शब्दों ने माहौल में फिर से विश्वास लौटाया और यात्रा बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ती रही।

आयोजन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

इस घटना के बाद से ही पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं ने कहा कि इतनी भीड़ में लोहे के भारी स्वागत द्वार लगाना बेहद जोखिम भरा था। अगर ट्रस गिर जाता तो दर्जनों लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।

स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों ने आयोजकों को तलब कर पूछा कि आखिर इतनी भीड़ के बीच सुरक्षा के मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया। प्रशासन ने भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

संत प्रेमानंद के संयम ने संभाली स्थिति

घटना के दौरान जब लोग इधर-उधर भागने लगे उसी दौरान प्रेमानंद महाराज ने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं से अपील की कि वे घबराएं नहीं। उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से सब सुरक्षित हैं और पदयात्रा का उद्देश्य भी शांति और भक्ति है।

प्रेमानंद महाराज के समझाने के बाद लोग शांत हो गए और पदयात्रा फिर से सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ी। संत प्रेमानंद महाराज का यह धैर्य और संयम, उनके अनुयायियों के लिए एक मिसाल बन गया है।

आगे के कार्यक्रमों में प्रशासन बरतेगा सख्ती

बताया जा रहा है कि भविष्य में वृंदावन और मथुरा में होने वाले इस तरह के बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए सुरक्षा के मानक और भी कड़े किए जाएंगे। अधिकारियों ने साफ कहा कि आयोजन से पहले सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम अनिवार्य होंगे। घटना के बाद भले ही कुछ देर के लिए लोग डरे-सहमे नजर आए, लेकिन संत प्रेमानंद महाराज के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का भरोसा फिर से बहाल हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+