मथुरा: तीन साल अफेयर के बाद प्रेमिका की हत्या, प्रेमी सहित दो गिरफ्तार

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे के सुरीर थानाक्षेत्र में बीते 11 अगस्त को युवती नेहा खंडेलवाल की लाश पड़ी मिली थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत हत्या में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, तीसरा आरोपी कार चालक अभी भी पकड़ से बाहर है।

तीन साल अफेयर के बाद हत्या

तीन साल अफेयर के बाद हत्या

एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि 11 अगस्त को सुरीर के माइलस्टोन- 91 पर नेहा की लाश पड़ी मिली थी। मथुरा की रहने वाली नेहा खंडेलवाल (28) दिल्ली में अकेले रहकर नौकरी कर रही थी। नेहा की कॉल डिटेल और अन्य सबूतों के आधार पर आगरा के रहने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह नेहा को तीन साल से जानता था। 2017 में उसकी शादी हो गई, जिसकी वजह से नेहा नाराज थी। हालांकि, दोनों के संबंध पहले की तरह ही बने रहे।

शादी का दबाव बना रही थी युवती

शादी का दबाव बना रही थी युवती

युवक ने बताया कि नेहा उसपर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसको लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। परेशान होकर उसने नेहा को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने अपने एक दोस्त को साथ लिया और साजिश के तहत नेहा को इन्द्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन से कार से लेकर आगरा की ओर निकले। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दुपट्टे और मोबाइल की चार्जिंग लीड से युवती का गला दबाकर हत्या कर दी और शव मथुरा क्षेत्र में फेंक दिया।

शख्स ने कुबूल किया जुर्म

शख्स ने कुबूल किया जुर्म

एसएसपी ने बताया कि दोनों युवकों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतका की चप्पलें और हत्या में प्रयुक्त मोबाइल की डाटा केबल भी बरामद कर लिया। पुलिस अब दिल्ली के सराय काले खां निवासी कार चालक की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+