गौमाता का ये हश्र? मथुरा में 40 गायों के अवशेष मिलने से भड़के लोग, जाम की सड़क
Remains of 40 cows found in Mathura: मथुरा जनपद में शुक्रवार को 40 गायों का कंकाल मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उसके बाद लोग कंकाल लेकर मथुरा वृंदावन रोड पर पहुंचे और रोड जाम कर दिया।
पुलिस ने काफी देर तक लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे सड़क से हटने को तैयार नहीं थे। लोगों ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

सड़क जाम करने वाले लोगों को पुलिस ने वहां से खदेड़ा उसके बाद गायों के अवशेष को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। भीड़ के वहां से हटाने के बाद आवागमन प्रारंभ हुआ। यह पूरा मामला मथुरा जनपद के जैंत तथा क्षेत्र का है।
जंगल में मिले गोवंशों के कंकाल
दरअसल, मथुरा वृंदावन रोड पर पीएमबी कॉलेज के समीप जंगल है। शुक्रवार सुबह कुछ लोग जंगल की तरफ घूमने के लिए गए थे। वहां पर लोगों ने देखा कि कुछ गोवंश के कंकाल पड़े हुए थे। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उनकी चमड़ी को निकाल लिया गया है।
थोड़ी दूरी पर कई अन्य गोवंशों के कंकाल भी दिखाई दिए। उसके बाद लोगों ने जिसकी सूचना गांव के अन्य लोगों को दी। फिर इस बात की जानकारी हिंदूवादी संगठन के लोगों को हुई। जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए।
जंगल में गौ माता का ऐसा हश्र देख अगर लोग आक्रोशित हो गए। मौजूद लोग वहां से गायों का विशेष लेकर मथुरा वृंदावन रोड पर पहुंचे। रोड पर ही लोगों ने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
रोड जाम करके कार्रवाई की मांग कर रहे लोगों को काफी देर तक पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी लोग नहीं माने अंत में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications