UP: मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली तो दूसरा लगा कांपने, हाथ उठाकर किया सरेंडर, देखें Video
UP Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिरकर घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश ने कांपते हुए हाथ ऊपर उठाया और सरेंडर कर दिया। पकड़े गये बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि दोनों अपराधियों द्वारा पूर्व में जनपद में चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पैर में गोली लगी है और हालत खतरे से बाहर है। दोनों बदमाश आगरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

दरअसल, यह मुठभेड़ मथुरा जनपद के जैंत थाना क्षेत्र की है। पुलिस द्वारा बताया गया कि बदमाशों द्वारा जिले में चेन स्नेचिंग के तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया गया था। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की तलाश की जा रही थी। रविवार शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदमाश किसी बड़े घटना को अंजाम देने जा रहे हैं।
इसके बाद पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेरेबंदी की गई तो बदमाश धौरैरा के जंगल की तरफ भागने लगे। भाग रहे बदमाशों का जैंत और वृंदावन थाने की पुलिस द्वारा पीछा किया गया। पुलिस टीम ने हाईवे पर जाने से पहले बदमाशों को दोनों तरफ से घेर लिया।
पुलिस से गिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर की उसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दोनों पैर में पुलिस की गोली लगी उसके बाद वह गिरकर छटपटाने लगा। इसी बीच उसके साथ का बदमाश कांपते हुए हाथ ऊपर उठा दिया।
उसने चिल्लाते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस द्वारा उसे बदमाश को गिरफ्तार करने के साथ ही घायल बदमाश को भी पकड़ लिया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बदमाशों की पहचान आगरा जनपद के मिडाकुर निवासी गोपाल गोस्वामी और मनीष के रूप हुई।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि दोनों के द्वारा ही पूर्व में जिले में चेन स्नेचिंग के वारदात को अंजाम दिया गया था। सरेंडर करने वाले बदमाश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि चेन इस मैचिंग करने के बाद छाता के बृजभूषण नमक ज्वेलर्स को गाने भेज देते थे और वह पैसे देता था तथा गहनों को गला देता था।
देखें Video:-












Click it and Unblock the Notifications