घर पर बुल्डोजर चलता देख बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, नगर निगम कर्मियों के सामने तोड़ा दम

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मकान तोड़ने गई जेसीबी के आने पर बुजुर्ग को दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। जेसीबी लेकर विभाग के अधिकारी जिले के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरम कॉलोनी में मकान तोड़ने गए थे। मृतक की पहचान मुंशी सिंह के तौर पर हुई है।

old man died in mathura due to heart attack

दरअसल, मुंशी सिंह को आज से लगभग 50 साल पहले इंद्र पुरम कॉलोनी में प्लॉट का पट्टा मिला और प्लॉट पर उसने अपना मकान बनाया। मुंशीलाल इस मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे कि तभी अचानक नगर निगम कर्मी जेसीबी लेकर उसके मकान पर आ धमके और कहने लगे कि मकान पोखर की जमीन पर बना हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों ने मकान को तोड़ने की बात कही। इसके बाद अपना आशियाना उजड़ने की बात सुन मुंशीलाल के पैरों तले जमीन खिसक गई और वह बुरी तरह घबरा गए।

इसी दौरान मुंशीलाल को दिल का दौरा पड़ा और देखते ही देखते उन्होंने नगर निगम कर्मियों के सामने दम तोड़ दिया। भय के कारण वृद्ध की मौत देखकर नगर निगम कर्मियों के हाथ पैर फूल गए और वे उल्टे पैर मौके से खिसक लिए। मुंशीलाल की मौत पर घर में कोहराम मच गया। उधर इंद्रपुरम कॉलोनी में रहने वाले लोगों को नगर निगम कर्मियों द्वारा मकान तोड़े जाने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वहां रहने वाले निवासियों की रातों की नींद उड़ी हुई है। इस घटना के बारे में मुंशीलाल की पुत्र वधू और बेटे ने जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः बलिया: दूषित पानी पीने से 86 लोग बीमार, एक बच्‍ची की मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+