Mathura: यमुना स्नान के दौरान जुगल घाट पर डूबे दो भाई, एक को नाविकों ने बचाया तो दूसरे की चली गई जान

जब एक भाई अपने चचेरे भाई के पास वृंदावन दर्शन के लिए पंहुचा था, तो उसको क्या पता था कि यमुना में डुबकी लगाते वक्त वो उसे हमेशा के लिए खो देगा। नाविकों की कड़ी मशक्कत के बावजूद दोनों भाइयों में से वो एक ही को बचा पाए।

Mathura Two brothers drowned at Jugal Ghat during Yamuna bath one was saved other lost his life

उत्तर प्रदेश के मथुरा ज़िले से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसमे जुगल घाट पर यमुना स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी मे डूब गए। जिसमे से एक को एक को नाविकों ने बचा लिया, जबकि दूसरे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डूबने वाले दोनों युवक चचेरे तहेरे भाई थे। वहीं मृत युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Mathura Two brothers drowned at Jugal Ghat during Yamuna bath one was saved other lost his life

दो भाई गहरे पानी में डूबे, तीसरा कर रहा था कपड़ो की रखवाली
जानकारी अनुसार नौझील थाना क्षेत्र के गांव बरोठ निवासी सगे भाई सुशील और आदर्श अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय विष्णु के साथ मंगलवार को वृंदावन में दर्शनार्थ आए थे। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे आदर्श और विष्णु जुगल घाट पर यमुना स्नान कर रहे थे, जबकि उनका भाई सुशील यमुना किनारे सामान की रखवाली कर रहा था।
तभी आदर्श और विष्णु गहरे पानी में डूबने लगे। शोर-शराबा होने पर आसपास के नाविकों ने दोनों को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद नाविकों द्वारा आदर्श को तो बचा लिया गया लेकिन दुर्भाग्यवश विष्णु गहरे पानी में डूब गया।

Mathura Two brothers drowned at Jugal Ghat during Yamuna bath one was saved other lost his life

Recommended Video

    मथुरा: सड़क हादसे में घायल हुए युवक ने तोड़ा दम, परिजनों में मचा कोहराम

    आधा घंटे बाद मिला विष्णु, लेकिन हो चुकी थी देर
    वहीं स्थानीय गोताखोर राधे, रामप्रवेश, गुलाब, पप्पू, और टिंकू की टीम ने हार नहीं मानी और विष्णु की खोज जारी रखी। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद विष्णु को भी पानी से बाहर निकालने में कामयाब हुआ। आनन-फानन में विष्णु को परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बांकेबिहारी चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया मृत युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+