Mathura : राधा कुंड में मिला विशालकाय अजगर, रेस्यू टीम के भी छूटे पसीने, लोगों में फैली दहशत

Giant Python Rescue In Radhakund : बीते सोमवार को मथुरा राधाकुण्ड के जंगल में विशालकाय अजगर मिला है। वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुँच गई और ग्रामीणों के सहयोग से विशालकाय अजगर को पकड़कर जंगल ले जाकर छोड़ दिया।

Mathura rescue team captured and released Giant python found in Radha Kund in jungle

पौराणिक कथाओ के अनुसार मथुरा नगरी से लगभग 26 कि.मी की दूर पर गोवर्धन परिक्रमा में राधा कुंड नामक एक स्थान स्थित है जो गोवर्धन पूजा के दौरान होने वाली परिक्रमा का प्रमुख पड़ाव माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन राधा कुंड में वैवाहिक दंपत्ति द्वारा स्नान करने की पंरपरा है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान राधा कुंड में स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि न केवल देश में से बल्कि विदेशों से भी लोग इस कुंड में स्नान करने आते हैं। परंतु क्या हो अगर स्नान करते वक्त इसी कुंड में एक अजगर आ जाए तो ?

Mathura rescue team captured and released Giant python found in Radha Kund in jungle

अजगर मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत
आपको बता दें कि बीते सोमवार को मथुरा राधाकुण्ड के जंगल में विशालकाय अजगर मिला है। सोमवार को मथुरा के कस्वा राधाकुण्ड के किसान चंचल कौशिक पुत्र कांता प्रसाद अपने खेत पर फसल देखने गया था। खेत पर घूमते समय किसान को अजगर विचरण करते दिखाई दिया। उन्होंने फ़ौरन गॉव के किसानों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही दर्जनों किसान व ग्रामीण जंगल पहुँच गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने अजगर मिलने की सूचना वनविभाग को दी। सूचना पर तीन सदस्य वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुँच गई और किसान चंचल कौशिक गुडू वशिष्ठ सहित दर्जनों ग्रामीणों के सहयोग से विशालकाय अजगर को पकड़कर बोरा में बंद कर जंगल ले जाकर छोड़ दिया।

Mathura rescue team captured and released Giant python found in Radha Kund in jungle

Recommended Video

      Leopard Vs Python में कौन जीता ?, देखें तेंदुए और अजगर की Fight का Video | वनइंडिया हिदी

      बाल-बाल बची गाय
      वहीं किसानों में दहशत बनी हुई है कि किसी दिन घने कोहरे में विशालकाय अजगर निकलकर ग्रामीणों व पशुओं को अपनी चपेट में न ले ले। वहीं ग्रमीणों ने वनविभाग के कर्मचारियों से अजगर को पकड़कर दूर छोड़ने की गुहार लगाई है। वहीं किसान चंचल कौशिक ने बताया की वह जंगल में अपनी पालतू जानवरों को चारा चराने के लिए अपने खेतों पर गया था। अचानक विशालकाय अजगर गाय के पैरों में लिपटने से बाल बची हैँ।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+