मथुरा: एक करोड़ की जायदाद के लिए पति ने पत्नी की हत्या, 17 दिन बाद हुआ घटना का खुलासा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में 18 नवंबर को मिले महिला के शव का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि एक करोड़ रुपए की जायदाद के लिए पति ने रस्सी से अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस घटना का 17 दिन बाद खुलासा करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयोग रस्सी और चाकू भी बरामद किया है।
Recommended Video

एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि थाना सदर बाजार के औरंगाबाद की शक्तिधाम कॉलोनी निवासी मायावती पत्नी चरण सिंह 12 नवंबर को मंडी में सब्जी लेने गई थी। उसके बाद से लापता हो गईं। मायावती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 18 नवंबर को गुमशुदा मायावती का शव एटीवी के सामने आर्मी डिपो के बाउंड्रीवाल के अंदर मिला था। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने इस मामले के खुलासे के लिए पांच टीमें लगाईं।
थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह देशवाल और एसओजी प्रभारी धीरज गौतम समेत पांच टीमों ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस छानबीन में पता चला कि पति पत्नी के बीच एक करोड़ के प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा था। एक करोड़ रुपए की कीमत का प्लॉट मायावती के नाम पर था, जिसे उसका पति रिटायर्ड फौजी चरण सिंह बेचकर गांव में जाकर बसना चाहता था। लेकिन पत्नी उसका विरोध करती थी। आरोपी चरण सिंह के एक महिला से विवाहेत्तर संबंध भी हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।












Click it and Unblock the Notifications