Mathura: राजकुमार रावत को सिंबल न मिलने पर कांग्रेस हुई हमलावर, कहा: 'सिंबल को स्कैन कर किया चोरी, जाएंगे हाई
आने वाले निकाय चुनाव को लेकर मथुरा में राजनैतिक जंग छिड़ी हुई है। आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कूटनीतिक षडयंत्र करके भाजपा के इशारे पर राजकुमार रावत को सिंबल नहीं दिया गया है।

मथुरा में कांग्रेस का कलह लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कांग्रेस पार्टी द्वारा मेयर पद के लिये घोषित प्रत्याशी राजकुमार रावत को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी माने जाने के बाद में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के मेयर पद के प्रत्याशी राजकुमार रावत ही हैं। उनका कहना है कि श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू द्वारा कूटनीतिक षडयंत्र करके भाजपा के इशारे पर कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने के लिए ऐसा किया गया है।

प्रशासन कूटनीतिक षड्यंत्र? मामले को लेकर जाएंगे हाई कोर्ट
बता दें कि कॉग्रेस नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि राजकुमार रावत पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और सभी कार्यकर्ता राजकुमार रावत को मिलकर चुनाव लड़ाएंगे। वहीं कांग्रेसी नेताओं ने श्याम सुंदर उपाध्याय पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन कूटनीतिक षड्यंत्र के तहत राजकुमार रावत को सिंबल नहीं दिया गया है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा है कि वह इस मामले को लेकर चुनाव आयोग से लखनऊ संपर्क साध रहे हैं और हाई कोर्ट भी जा रहे हैं।

सिंबल को स्कैन करके चोरी कर पेश किया
साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर किन्हीं कारणों से राजकुमार रावत को सिंबल नहीं मिलता है तो कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी ताकत से भाजपा के षड़यंत्र का पर्दाफाश करेंगे। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि श्याम सुंदर शर्मा ने कूटनीति करके भाजपा की सांठगांठ से हमारे सिंबल को स्कैन करके चोरी कर पेश किया है। इस खेल के खिलाफ कांग्रेस पूरी तरह से डटकर चुनाव लड़ेगी।

वहीं निकाय चुनावों को देखते हुए मथुरा पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है और लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इसी क्रम में थाना कोसीकला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से पुलिस ने अवैध शस्त्र और शास्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा जा रहा है। साथ ही जनपद में इसी प्रकार लगातार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी जिससे कि अपराधिक घटनाओं को रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications