Mathura News: स्कूल में पढ़ाने के बजाय चारपाई पर सोकर खर्राटे ले रहीं थी प्रधानाध्यापिका, पहुंचे बीएसए और...
Mathura News: उत्तर प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में कुछ अध्यापक पढ़ाने में कितनी मनमानी कर रहे हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मथुरा जनपद में विद्यालयों का निरीक्षण करने पहुंचे बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त को एक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सोते हुए मिलीं।
इस मामले में उन्होंने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी किया है और 3 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। कहा जा रहा है कि विद्यालय में शिक्षामित्र मौजूद नहीं थी और उनकी हाजिरी को सफेद रंग लगाकर मिटाया गया था, ऐसे में शिक्षामित्र को भी नोटिस जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह पूरा मामला मथुरा जनपद के प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद गढ़ी का है। बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी परिषदीय विद्यालयों में निरीक्षण करने के लिए निकले थे। निरीक्षण करने के दौरान जब हुए प्राथमिक विद्यालय प्रहलाद गढ़ी पहुंचे तो वहां पर प्रधानाध्यापिका रिचा नेहरा चारपाई पर लेकर खर्राटे ले रही थीं।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बीएसए ने पहुंचने के बाद चारपाई पर प्रधानाध्यापिका को सोते हुए देखा तो वह खुद हैरान रह गए। उसके बाद उन्होंने प्रधानाध्यापिका को जगाया तो बीएसए को अपने सामने देखकर प्रधानाध्यापिका के होश उड़ गए।
उसके बाद बीएससी द्वारा हजारी पंजिका की जांच की गई इसके अलावा विद्यालय परिसर में जांच पड़ताल करने के बाद बसा वापस लौट गए। गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 22 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने के चलते 12 शिक्षकों को बीएसए द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
कहा जा रहा है कि एक स्कूल में ताला लटका हुआ था। इसके अलावा कुछ ऐसे भी स्कूल मिले जिसमें सहायक अध्यापक और शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। कुछ ऐसे भी स्कूल थे जिसमें बच्चों की उपस्थिति भी स्पष्ट नहीं थी ऐसे में सभी को नोटिस जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications