Mathura News: बीमार पत्नी को लेकर छोटे भाई संग दवा दिलाने जा रहा था पति, रास्ते में तीनों की दर्दनाक मौत!
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मथुरा जनपद के मांट थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार की कार ने बाइक सवार पति-पत्नी और देवर को धक्का मार दिया। धक्का लगने से तीनों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पति अपनी बीमार पत्नी को दवा दिलाने के लिए अपने छोटे भाई के साथ पत्नी को लेकर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों हवा में उछल गए।

यह पूरा मामला मथुरा जनपद के मांट थाना क्षेत्र के डाडौली गांव का है। बताया जा रहा है कि मांट थानाक्षेत्र के चांदपुर का रहने वाले पंकज की पत्नी राधिका गर्भवती थी। बुधवार को अचानक वह बीमार हो गई। उसके बाद पंकज अपनी पत्नी को अस्पताल ले जा रहा था।
बीमार होने के चलते बाइक पर पंकज का छोटा भाई आकाश भी अपनी भाभी को बाइक पर पकड़ कर बैठा हुआ था। बताया जा रहा है की पत्नी और छोटे भाई को बाइक पर बैठ कर पंकज बुधवार 10:30 बजे मांट थाना क्षेत्र के मांट-पानीगांव मार्ग पर डडौली गांव पहुंचा था।
इसी दौरान तेज रफ्तार की एक कार ने बाइक बाइक सवार पंकज, राधिका और आकाश को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर बैठे पंकज उसकी पत्नी राधिका तथा भाई आकाश हवा में उछलते हुए दूर जाकर गिरे।
इस दौरान पंकज और उसकी पत्नी राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आकाश को लोग अस्पताल ले जा रहे थे इस दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फोन करके परिजनों को घटना की जानकारी दी।
एक साथ परिवार में तीन मौत हो जाने के चलते मृतक के परिवार में मातम पसर गया। इधर हादसे के बाद कार गड्ढे में जाकर पलट गई और कार चालक कर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी भुवनेश दीक्षित द्वारा बताया गया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications