'न राधा न मीरा हूं, मैं तो हूं कृष्ण दीवानी' वृंदावन पहुंची Hema Malini ने गाया भजन, झूम उठे भक्त
Hema Malini: मथुरा से सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी शनिवार 14 जनवरी को वृंदावन के राधा रमण मंदिर पहुंचीं। इस दौरान हेमा मालिनी ने भजन गए।

Hema Malini: बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) शनिवार (14 जनवरी) शाम वृंदावन (Vrindavan) पहुंचीं। यहां राधा रमण मंदिर (Radha Raman Temple) में हेमा मालिनी कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आईं। हजारों भक्तों की भीड़ के बीच हेमा मालिनी ने राधा रमण मंदिर में भजनों की प्रस्तुति दी। हेमा मालिनी के भजन सुनकर मंदिर में मौजूद भक्तगण भी झूमते हुए नजर आए।
Recommended Video
बॉलीवुड फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद राजनीति में सफलता हासिल करने वाली BJP सांसद हेमा मालिनी शनिवार को वृंदावन पहुंचीं। इस दौरान भगवान राधारमण मंदिर में हेमा मालिनी ने अचानक भजन गाना शुरू कर दिया। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने राधा रमण मंदिर में सबसे पहले 'न राधा न मीरा हूं, मैं तो कृष्ण दीवानी हूं' भजन गाया। इसके बाद 'हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे' भजन गाया। करीब आधे घंटे तक हेमा मालिनी ने 4 भजन गाए।
राधारमण मंदिर में हेमा मालिनी द्वारा गाए भजनों को सुनकर सुनकर न केवल देशी, बल्कि विदेशी भक्त भी पूरी भक्ति से सराबोर हो उठे। हेमा मालिनी ने शिक्षाष्टक के द्वारा भी अपनी मधुर वाणी जब लोगों के सामने रखी तो पूरे मंदिर में तालियां बजाते हुए लोगा, राधा कृष्ण के जय जय कार के नारे लगने लगे। बता दें, सांसद हेमा मालिनी की कृष्ण भक्ति से सभी भली भांति परिचित है। समय-समय पर वो मथुरा वृंदावन में अपनी कलाकारी से लोगों के सामने अपनी कला के द्वारा भक्ति का प्रदर्शन करती ही रहती हैं।
भगवान राधा रमण को अपने भजनों से रिझाने के बाद सांसद हेमा मालिनी ने कहा, उन्होंने भजन रिकॉर्ड किए हैं। पब्लिक के सामने डांस किया है। लेकिन यह पहली बार है जब पब्लिक के सामने भजन गाए। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि यह सब भगवान राधा रमण लाल की कृपा से संभव हो सका है। हेमा मालिनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सब मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी की वजह से संभव हो सका है।
भजनों प्रस्तुति से पहले हेमा मालिनी ने भगवान राधा रमण लाल के दर्शन किए। यहां मंदिर के सेवायत पुंडरीक गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। हेमा मालिनी की भगवान कृष्ण में आस्था है यह बात खुद उन्होंने कई बार कही है। मथुरा से सांसद बनने से पहले भी वह लगातार वृंदावन आती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications