मथुराः डॉक्टर दंपति और पुलिस वालों से लोक दल के नेता ने की बदतमीजी

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में लॉक डाउन के दौरान संवेदनहीनता की तस्वीर सामने आई है ,जहां लोक दल के नेता ने अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए कुछ कॉलोनी वासियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मी और डॉक्टर दंपति के साथ बदसलूकी और पुलिस को कोरोना वायरस कहकर भगा दिया । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मी व डॉक्टरों के प्रति लोगों से आदर भाव रखने का निवेदन कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर्स-पुलिसकर्मी अगर आपके मकान या आस-पास रहते हैं तो उन्हें आप लोग सहयोग कीजिए ।

mathura lok dal leader did misbehaved form doctor couple and police

लेकिन मथुरा से एक वीडियो हैरान कर देने वाला आया है । जहां लोक दल के नेता योगेश नोहवार ने अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए कुछ कॉलोनी वासियों को साथ लिया और डॉक्टर दंपति के घर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया । पीड़ित डॉक्टर दंपति केडी हॉस्पिटल में तैनात हैं । बताया जा रहा है कि डॉक्टर दंपति के घर पर एक काम वाली आती थी, जिसका लोक दल के नेता और कुछ कॉलोनी वासी विरोध कर रहे थे ।

उसी घटना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर एकत्रित लोगों और लोक दल के नेता योगेश नोहवार को समझाने का प्रयास किया । लेकिन पुलिस के सामने भी वहां पर नेतागिरी होने लगी । डॉक्टर दंपति को बुरी तरह से जलील किया गया और पुलिस को कोरोना वायरस और भद्दी गालियां देकर वहां से भगा दिया । जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो आला अधिकारियों के होश उड़ गए ।

घटना 2 दिन पूर्व की है । आनन-फानन में वीडियो के आधार पर लोकदल के नेता योगेश नोहवार और कुछ कॉलोनी वासियों के खिलाफ धारा 144 सरकारी काम में बाधा और डॉक्टर दंपति ओर पुलिस के साथ बदसलूकी करने की एफआईआर दर्ज कर दी गई । पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर तलाश में जुटी है ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+