Mathura: यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में कश्मीरी छात्रों ने पढ़ी नमाज, हिंदूवादी संगठनो ने दे डाली बड़ी चुनौती
मथुरा की संस्कृति यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में कुछ कश्मीरी छात्रों द्वारा नमाज पढ़ने से बवाल खड़ा हो गया है। हिंदूवादी संगठनो द्वारा प्रशासन को कड़ी कार्यवाही न करने पर मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने की चुनौती दे डाली है।

उत्तर प्रदेश के मथुरा की एक नामचीन यूनिवर्सिटी के अंदर खुलेआम कुछ मुस्लिम छात्रों के द्वारा नमाज पड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में जिन मुस्लिम छात्रों द्वारा नमाज पढ़ी गई है, वे सभी कश्मीर के रहने वाले हैं। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिन्दू महासभा और हिन्दू वादी नेताओ में आक्रोश व्याप्त हो गया है। उन्होंने इसे लेकर जिला प्रशासन से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में मुस्लिम छात्रों ने पढ़ी नमाज
दरअसल, मथुरा के छाता इलाके की संस्कृति यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में कुछ मुस्लिम छात्रों के द्वारा नमाज अदा की गई। जिसका वीडियो अब शोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसके वाद अखिल भारत हिन्दू सभा के द्वारा इस मामले का विरोध किया जाना शुरू हो गया है। इसको लेकर हिंदू महासभा ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही यूनिवर्सिटी के निदेशक सहित इन मुस्लिम छात्रों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग भी की है। उनका कहना है कि यूनिवर्सिटी विद्या का मंदिर है और मंदिर में नमाज पढ़ना बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Recommended Video

अखिल भारत हिन्दू सभा ने दी चेतावनी
वहीं अखिल भारत हिन्दू सभा के द्वारा चेतावनी भी दी गई है कि जिस तरह से कश्मीर से आए कुछ मुस्लिम छात्रों के द्वारा यूनिवर्सिटी के मैदान में नमाज पढ़ी है, अगर इनके खिलाफ जिला प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो हम भी मस्जिद में जाकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे। उनका कहना है कि वहां सारे धर्म के लोग पढ़ते है तो उन्हे अपने हॉस्टल में नमाज पड़नी चाहिए थी न की इस तरह से सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़नी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब हमें इस जगह यानी ग्राउंड को गंगा जल से धोना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications