Mathura: बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, गौशाला में चारपाई से दूर पड़ा मिला शव

एक भाई को जिस दिन बहन की शादी की पीली चिट्टी लेकर जाना था, उसी दिन उसकी संदिघ्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जून 2023 में उसकी दो बहनों की शादी थी।

Mathura Brother died before sister marriage dead body found far away from cot in Gaushala

मथुरा थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत एक गौशाला कर्मी का सदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले 20 सालों से गौशाला में रहकर सेवा कर रहा था। वहीं जून 2023 में मृतक की दो बहनों की शादी है। आज दिन मंगलवार को शादी के लिए पीली चिट्टी जानी थी, लेकिन उससे पहले ही मौत की खबर सामने आ गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Mathura Brother died before sister marriage dead body found far away from cot in Gaushala

गौशाला में युवक की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बता दें कि मृतक ओमसिंह सेही थाना शेरगढ़ जनपद का रहने वाला है और पिछले 20 सालों से थाना मांट क्षेत्र अंतर्गत गांव जहांगीपुर में स्थित सर्वेश्वर नारायण अनाथ गौशाला गौशाला में रहकर सेवा करता था। वहीं ओम सिंह उर्फ सिल्ली उम्र करीब 30 की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि गौशाला कर्मी के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले है, फिर भी मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Mathura Brother died before sister marriage dead body found far away from cot in Gaushala

नहीं ले जा सका पीली चिट्टी

बता दें कि विवाह सम्बन्ध तय हो जाने पर विवाह के पूर्व कन्या पक्ष (मुख्य रूप से कन्या का भाई) द्वारा वर पक्ष को पीली चिट्टी भेजी जाती है। जून 2023 में ओमसिंघ की दो बहनों की शादी थी। आज दिन मंगलवार को शादी के लिए पीली चिट्टी जानी थी। लेकिन उससे पहले ही ओमसिंघ की मौत की खबर आ गई जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। दोनों बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Recommended Video

    केरला स्टोरी पर बोले साक्षी जी महाराज, कर्नाटक की हार पर जताई चिंता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+