राम मंदिर के निर्माण पर बोले महंत नृत्य गोपाल दास, मोदी-योगी सरकार में भी नहीं बनेगा तो कब बनेगा
मथुरा। श्रीराम जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने कहा, ' यह अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सही समय है। न्यायालय भी जनता की आवाज और भावना को पहचानता है। इसलिए जहां रामलला विराजमान हैं, वहां मंदिर निर्माण की अनुमति देगा।' इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि केंद्र में मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी की सरकार है, अब यदि अयोध्या में राम मंदिर नहीं बनेगा तो कब बनेगा।

मीडिया खबरों के मुताबिक, श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर मथुरा आए महंत नृत्यगोपाल दास ने शुक्रवार को सीताराम हनुमान मंदिर पर मीडियाकर्मियों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राम के जन्म को लेकर सबूत की आवश्यकता नहीं है। जहां रामलला विराजमान हैं, वहीं उनका जन्म हुआ और उन्होंने लीलाएं की हैं। कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को राममंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री बनाया है, इसलिए मोदी का भी उत्तरदायित्व हो जाता है कि वे जनता और धर्माचार्यों की भावना का आदर करते हुए अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराएं और योगी सरकार समर्थन दें।
इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्माचार्य भी चाहते हैं कि राममंदिर का निर्माण शीघ्र हो। इसके लिए कई बार बैठके भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसा विश्वास है कि कोर्ट भी राममंदिर निर्माण के पक्ष में निर्णय देगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना अच्छी बात है। इसका विरोध नहीं होना चाहिए। केवल स्वार्थी लोग ही अनुच्छेद 370 हटने का विरोध कर रहे हैं।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications