श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2023: '...जय कन्हैया लाल की', घर-घर जन्में कान्हा, ब्रज में कृष्ण भक्ति में लीन भक्त
Shri Krishna janmashtami 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। जैसे ही रात घड़ी में 12 बजे, 'भए प्रकट कृपाला दीनदयाला...', 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...' के स्वर घर- घर से गूंजने लगे। वहीं मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि में आधी रात को कान्हा का जन्म हुआ तो भक्तों में भारी उत्साह छा गया।
भगवान श्रीकृष्ण का इस बार 5250वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र के योग में हुआ था। पंडितों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र के योग की रात मथुरा के कारागृह में हुआ।

Recommended Video
जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में दर्शन के लिए कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं यहां पहुंचे हैं। मथुरा-वृंदावन को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
मथुरा, वृंदावन और द्वारिका में कृष्ण जी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। भक्तों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को देखने की होड़ मची हुई है।
कृष्ण जन्मभूमि पर दो किमी लंबी कतार लगी
हर बार की तरह इस बार भी कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भक्तों का अलग ही उत्साह देखा जा सकता है। कृ्ष्ण जी के बाल स्वरूप के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में श्याम रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। जन्मभूमि के किसी भी द्वार पर जगह नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि मंदिर के प्रवेश द्वार से करीब दो किमी तक लंबी लाइन बाहर तक लगी हुई है।
देखें कृष्ण जन्माष्टमी की Video
दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में पूजा की।
दिल्ली: बिड़ला मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मध्यरात्रि उत्सव शुरू होने के साथ ही अनुष्ठान किया गया।
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने कृष्णजन्माष्टमी पर राजभवन के पास मंदिर में पूजा-अर्चना की।












Click it and Unblock the Notifications