Mathura: हेमा मालिनी ने किया CM YOGI का स्वागत, संबोधन में माफियाओं के साथ विपक्ष को भी लपेटा

आज CM Yogi मथुरा के दौरे पर सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक बार फिर गुंडों-माफियाओं के साथ-साथ विपक्ष को भी आड़े हाथ ले लिया। साथ ही मथुरा वासियों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की भी अपील की।

Hema Malini welcomed CM Yogi in a public meeting in Mathura campaining for nikay chunav 2023

यूपी निकाय चुनाव को लेकर तमाम राजनैतिक दल अपने अपने समीकरण बिठाने में लगे हुए हैं। सत्ताधारी भाजपा सहित अन्य पार्टियां अपने-अपने महापौर और पालिका व पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशियों तो जिताने के प्रयास में जुटी हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी इन दिनों पूरे यूपी के भ्रमण पर हैं। इसी कड़ी में गुरूवार को सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में ऑपरेशन कावेरी का भी जिक्र किया।

Hema Malini welcomed CM Yogi in a public meeting in Mathura campaining for nikay chunav 2023

सीएम योगी पहुंचे मथुरा

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज पर पहुंचे। इस दौरान उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सीएम के पहुंचने पर सांसद हेमा मालिनी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की धरती में आपका स्वागत है। कुछ देर बाद सीएम योगी ने अपना संबोधन ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज भारत बदल चुका है। भारत तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। आज भारत की वैश्विक पहचान बनी है।

Hema Malini welcomed CM Yogi in a public meeting in Mathura campaining for nikay chunav 2023

भारत पर पूरे विश्व की नजर
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि "आज भारत की शक्ति का दुनिया लोहा मान रही है। दुनिया के अंदर जहां कहीं भी कोई समस्या आती है तो विश्व के नेता भारत की ओर देखते हैं। जब-जब भारतीयों की बात आई पीएम ने तुरंत निर्णय लिया। कहा कि भारत ने बिना देरी किए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया। भारतीयों को सुरक्षित वापस आने की कार्रवाई शुरू हुई।

Hema Malini welcomed CM Yogi in a public meeting in Mathura campaining for nikay chunav 2023

Recommended Video

    सीएम योगी की जनसभा में महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, शांत कराने में छूटे पुलिस पसीने

    गले में तख्ती लटकाकर घूम रहे गुंडे-माफिया

    इसके बाद उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था की ओर इशारा करते हुए कहा कि इससे पहले प्रदेश में यह स्थिति थी कि कोई भी गुंडा माफिया किसी की भी झुग्गी झोपड़ी पर कब्जा कर लेता था। आज प्रदेश में गुंडों-माफिया की यह स्थिति है कि वह गले में तख्ती लटकाकर घूम रहा है। आज ढाई-ढाई लाख रुपये देकर गरीब का घर बनवाया जा रहा है।

    Hema Malini welcomed CM Yogi in a public meeting in Mathura campaining for nikay chunav 2023

    विपक्ष पर साधा निशाना
    वहीं जब बात मथुरा-वृंदावन पर आई तो उन्होंने कहा कि "इससे पहले क्या होता था, लोग परेशान रहते थे। आज हमारे पास यहां के विकास के लिए कार्ययोजना है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कार्ययोजना बन चुकी हैं। सासंद हेमा मालिनी की देखरेख में बहुत जल्द उसे धरातल पर उतारा जाएगा। साथ ही उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि इससे पहले की सरकारों में अराजकतापूर्ण व्यवस्थाएं थी, भ्रष्टाचारयुक्त व्यवस्ताएं थीं। उनकी सफाई करने में कुछ समय तो लगता ही लगता है। उसी की सफाई के लिए सबसे उपयुक्त प्रत्याशी विनोद आर्य को आपके बीच आपकी सेवा के लिए उतारा है।

    Hema Malini welcomed CM Yogi in a public meeting in Mathura campaining for nikay chunav 2023

    यहां मांस-मदिरा की बिक्री बंद, धर्म स्थल घोषित
    सीएम ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए ब्रज भूमि को नमन है। मथुरा में जवाहरहाग की घटना सभी को याद है। जो अराजकता का अड्डा था आज बेहतरीन पार्क है। मथुरा गोकुल में कभी दूध की नदियां बहती थीं। पिछली सरकारों ने यहां मांस-मदिरा की बिक्री कराई। अब इन्हें धर्म स्थल घोषित किया गया है। यहां दूध-दही की बिक्री होती है। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि मथुरा-यमुना को पुराने वैभव में लाना है। कहा कि ब्रज में विकास की 32 हजार करोड़ की योजनाओं पर काम हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+