भक्तों ने भगवान के जमकर लगाया गुलाल, बसंत पंचमी से ब्रज में हुई 40 दिन के होली पर्व की शुरुवात

Holi Festival In Braj Bhoomi Vrindavan : वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर आज अबीर गुलाल के साथ होली आने का सन्देश दिया गया।

from Basant Panchami beginning of Holi in Lord Banke Bihari Temple Vrindavan Mathura

ब्रज की होली भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में एक अलग पहचान रखती है। वहीं बसंत पंचमी के दिन से ही होली की शुरुआत हो जाती है। ब्रज मंडल में वैसे भी बसंत पंचमी से होली आने का संदेश पूरे देश दुनिया में जाता है। जिसके चलते भगवान बांके बिहारी मंदिर के साथ-साथ मथुरा वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में होली की शुरुवात धूम-धाम से हो गई है। भगवान बांके बिहारी ने अपने भक्तों के साथ अबीर गुलाल से होली खेली। भक्त भी भगवान के संग होली खेलकर गदगद नजर आए।

from Basant Panchami beginning of Holi in Lord Banke Bihari Temple Vrindavan Mathura

40 दिन का होली पर्व पूरे उत्साह के साथ शुरू
वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में बसंत पंचमी के अवसर पर आज अबीर गुलाल के साथ होली आने का सन्देश दिया गया। आप तस्वीरों में स्वयं देख सकते हैं कि किस प्रकार अपने आराध्य ठाकुर जी को अबीर गुलाल लगाया जा रहा है। यहाँ शीत ऋतु अभी गई नहीं है कि आज बसंत पंचमी से ही अबीर गुलाल के साथ 40 दिन का होली पर्व बृज मंडल में पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गया है। आपको बता दें कि इसी प्रकार बृज के अन्य सभी प्रमुख मंदिरों में भी बसंत पंचमी के अवसर पर अबीर गुलाल के साथ होली पर्व आने की शुरुआत हो जाती है। वैसे भी बृज मंडल में होली पर्व का अपना अलग ही विशेष महत्व है। मथुरा वृंदावन सहित संपूर्ण बृज मंडल में 40 दिनों तक होली पर्व की धूम पूरे उत्साह के साथ रहती है। गौरतलब है कि होली आने का संदेश भी कान्हा की जन्मस्थली मथुरा से ही पूरे देश विदेश में जाता है।

Recommended Video

    भक्तों ने भगवान के जमकर लगाया गुलाल, बसंत पंचमी से ब्रज में हुई 40 दिन के होली पर्व की शुरुवात
    from Basant Panchami beginning of Holi in Lord Banke Bihari Temple Vrindavan Mathura

    भगवान संग भक्तों की होली
    आपको बताते चलें कि भगवान बांके बिहारी मंदिर में जैसे ही गुलाल उड़ा पूरा मंदिर प्रांगण तरह तरह के रंगों से रंग गया। भक्तों के ऊपर सेवादारों ने जमकर गुलाल उड़ाया। देश के दूर दराज हिस्सों से भगवान बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने बताया कि भगवान के साथ होली खेल कर आनंद की प्राप्ति हुई। उन्होंने कहा कि उनका सपना था कि भगवान बांके बिहारी के साथ होली खेलो और आज वह सपना पूरा हो गया।
    वहीं भगवान बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ने बताया कि आज बसंत पंचमी है। आज से ही ब्रज में होली की शुरुआत हो जाती है। बसंत पंचमी के दिन से ही होली का संदेश ब्रज के साथ-साथ पूरे देश में दिया जाता है। भक्तों के साथ भगवान बांके बिहारी ने अबीर गुलाल से होली खेली। उन्होंने बताया कि 20 क्विंटल अबीर गुलाल भक्तों ने बांके बिहारी के साथ होली खेलकर उड़ाया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+