कुत्ते के डर से भागा 5 साल का मासूम, मां की आंखों के सामने स्कूल बस के नीचे आया
Mathura news, मथुरा। मथुरा से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है। एक मासूम की स्कूल बस से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। मासूम के पिता ने थाना गोविन्द नगर में स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और बस चालक पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

स्कूल से घर लौटा बच्चा
मामला थाना गोविन्द नगर इलाके की जगन्नाथ पुरी कॉलोनी का है। जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात आरक्षी संजय यादव का जन्मभूमि के पास ही जगन्नाथ पुरी कॉलोनी में मकान है। संजय का 5 साल का मासूम जयवर्धन पास के ही विद्यालय कान्हा माखन में पढ़ता है। जयवर्धन रोज की तरह सुबह स्कूल बस से पढ़ने गया और जब वह लौटा तो ऐसा दर्दनाक हुआ जिसके बारे में कभी किसी ने नहीं सोचा होगा।

कुत्ता देख भागा, बस के नीचे आ गया मासूम
जयवर्धन जैसे ही स्कूल बस उतरा तो वहां एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को देखकर जयवर्धन आगे की ओर दौड़ा और उसके पीछे कुत्ते ने भी भागना शुरू कर दिया। जयवर्धन जैसे ही अपनी जान बचाने के लिए आगे दौड़ा तो वह बस के नीचे आ गया। बस से कुचलने के बाद स्कूल बस चालक बस को भगा ले गया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर मां अंदर से बाहर आई और वो खौफनाक मंजद देखकर उसके पैरों तले जमीन निकल गयी। मां के सामने ही उसकी आखों के तारे ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications