'राशन देकर रोजगार छीना, नौकरी के नाम पर थमा दिया कटोरा', BSP के आकाश आनंद ने BJP पर साधा निशाना

Mathura Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में गुरुवार को बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। आकाश आनंद ने कहा कि राशन देकर रोजगार छीना जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार हमें नौकरी के नाम पर भटकाया और हमारे हाथों में कटोरा थमा दिया। अब हम इसके बदले में उनके हाथों में कटोरा देंगे। आकाश आनंद ने यहां तक का दल की राशन देकर ढाई लाख की नौकरी छीन रहे ये असली गद्दार।

employment-taken-away-by-giving-ration-bsps-akash-anand-targets-bjp

दरअसल, आकाश आनंद पहली बार चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए मथुरा पहुंचे थे। मथुरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे आकाश आनंद को बसपा के नेताओं ने माला पहनकर उनका स्वागत किया।

मथुरा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। उसके बाद आकाश आनंद ने मथुरा के लक्ष्मी नगर में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

सपा और कांग्रेस पर भी जमकर बरसे
आकाश आनंद ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने के साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को भी नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि इस बार समाजवादी पार्टी की साइकिल का टायर अलग और सीट अलग है। कांग्रेस अपना हाथ दिखाकर लोगों को बेवकूफ बना रही है।

रामनगरी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के बारे में बोलते हुए आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा की सरकार है उनके लोग कहते हैं कि राम मंदिर बनाया है, यह अच्छी बात है। लेकिन जब बाबरी मस्जिद बनेगी तो हम आपके साथ खड़े होंगे और कहा कि आप सर्व समाज का नेतृत्व कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा किया सरकार खुद को बुलडोजर सरकार करती है। यदि आप किसी का घर बुलडोजर से उखाड़ेंगे तो क्या यह अच्छी बात होगी? इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि भाजपा प्रत्याशी आपसे वोट मांगने आएं तो उनसे 10 साल का हिसाब मांगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+