वृंदावन आए 8 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव मिले, इलाका कंटेंनमेंट जोन घोषित

मथुरा, 30 नवंबर: कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। वृंदावन के शीतल छाया आए आठ विदेशी नागरिकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है। कोविड कंट्रोल इंचार्ज डॉक्टर भूदेव ने बताया कि विदेशी नागरिकों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं और इलाके को कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

eight foreigner tests Covid positive in Vrindavan mathura

वृंदावन में शीतल छाया के गिरधर आश्रम में आकर ठहरे विदेशी भक्तों की लगातार पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मचा हुआ है। अब तक इस आश्रम में 8 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस आश्रम के कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। ऑस्ट्रिया से घूमने आई महिला ने निजी लैब में जांच कई, जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई। रात में आई रिपोर्ट में रूस और फ्रांस की चार महिलाएं भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। कोरोना पॉजिटिव आए सभी को होम आईसोलेट कर दिया गया है। शहर में अब 8 सक्रिय मामले हो गए हैं।

बता दें, वृंदावन आए विदेशी भक्तों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उनके संपर्क में आए सभी 44 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग और सैंपलिंग कराई गई है। जांच के लि सैंपल भेजे गए हैं। शीतल छाया क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि जो विदेशी कोरोना पॉजिटिव मिल हैं, वे पिछले दो सप्ताह से पहले शीतल छाया, गिरधर आश्रम वृंदावन में टूरिस्ट वीजा पर ठहरे हुए थे। आरटीपीसीआर रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि विदेशी महिला के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब यह जांच कर रहा है कि कहीं महिला में नया वेरिएंट तो नहीं है। इसकी पुष्टि करने के लिए सैंपल की जांच के लिए इसे लखनऊ भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विदेशों से आने वाले नागरिकों की टेस्टिंग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+