Republic Day: मथुरा में गाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस वाहन पर हुआ पथराव
Mathura News: मथुरा के फरह इलाके के परखम गांव में डीजे पर गाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते देखते तकरार पथराव में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों से एक-एक युवक घायल हुआ है। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
परखम में सुबह 10 बजे भारतीय स्टेट बैंक के सामने डीजेे बज रहा था। इसी दौरान वहां बनवारी ठाकुर पहुंच गये। उसने देश भक्ति के गाने बजाने को कहा। इसी बात पर वहां मौजूद रवि और बनवारी ठाकुर के बीच विवाद हो गया। बनवारी को रवि पक्ष के लोगों ने पीट दिया। वह दौड़ता हुआ अपने पक्ष के लोगों के पास पहुंचा। मारपीट की घटना के बारे में बताया। इसके बाद बनवारी पक्ष के लोग जुटे और रवि को पीट दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

पुलिस को सूचना दी गई। थाने से पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया। मगर, भारी पथराव और लोगों के जमावड़े के बीच असफल होने पर कंट्रोल रूम में फोन कर फोर्स की मांग की।तत्काल एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने रिफाइनरी सर्किल के रिफाइनरी थाना व सिटी के थाना हाईवे सहित अन्य थानों से फोर्स रवाना किया। मौके पर जाकर फोर्स ने स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों के पांच से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications