पत्नी साधना सिंह के साथ वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा: 'सभी का मंगल हो, सभी का कल्याण हो'

ब्रज की धार्मिक यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में अमन चैन एवं सुख समृद्धि की प्रार्थना की।

CM Shivraj Singh Chouhan reached Vrindavan with wife Sadhna Singh mathura MP news

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को धर्म नगरी वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे। ब्रज की धार्मिक यात्रा के दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी उनके साथ थीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश में अमन चैन एवं सुख समृद्धि की प्रार्थना की। वही मंदिर के सेवायत गोस्वामियों द्वारा उनका माल्यार्पण, पटुका एवं ठाकुरजी की प्रसादी भेंट कर स्वागत किया गया।

CM Shivraj Singh Chouhan reached Vrindavan with wife Sadhna Singh mathura MP news

5 किलोमीटर की पैदल परिक्रमा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर शनिवार की सुबह लगभग 9:15 बजे पवन हंस हेलिपैड पर उतरा। जिसके बाद सड़क मार्ग से मथुरा होते हुए गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री की आईजी,डीएम, एसएसपी ने अगुवानी की। इस दौरान गोवर्धन के विधायक मेघ श्याम सिंह ने उनको पटका पहनाकर स्वागत किया। गोवर्धन पहुंचे मुख्यमंत्री कुछ देर एक होटल में रुकने के बाद परिक्रमा के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान काफिले के साथ राधा कुंड पहुंचे। यहां उन्होंने पहले पूजा की इसके बाद पैदल परिक्रमा शुरू की। करीब 5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद उन्होंने विश्राम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान राधे कृष्ण सब पर कृपा करें।

CM Shivraj Singh Chouhan reached Vrindavan with wife Sadhna Singh mathura MP news

Recommended Video

    Madhya Pradesh: CM Shivraj Singh Chouhan ने महिलाओं कर्मचारियों के लिए की ये घोषणा | वनइंडिया हिंदी

    सेवायतों ने भेंट किया भगवान का अंग वस्त्र
    बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद सेवायत ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने उनको भगवान का अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। इसके बाद उन्होंने मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री दर्शन करने के बाद भोपाल जाने के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।
    भगवान से कामना कर माँगा सभी के लिए आशीर्वाद
    बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि भगवान की कृपा सब पर बनी रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने यही प्रार्थना की है कि राधे कृष्ण भगवान, बांके बिहारी जी सब पर कृपा करें। सभी निरोग हों, सभी सुखी हों, सभी का मंगल हो और सभी का कल्याण हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+