Chain Snatching Viral Video: बातों में उलझाया फिर मारा झपट्टा, 5 तोले की चेन खींचकर बदमाश फरार
मथुरा की छाता तहसील में एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दो बाइक सवार बदमाश हैरतअंगेज तरीके से एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गए। यह चेन 5 तोले की थी, जिसकी कीमत लाखों में थी। यह घटना पीड़ित के मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
बता दें कि यह घटना छाता तहसील के थाना कोसीकला के बाईपास चौराहे के पास नंदगांव रोड को जाने वाले सर्विस रोड की है। यहां प्रधान क्रेन सर्विस के मालिक रनवीर के पुत्र सोनू का मकान है। गुरुवार की दोपहर वह अपने भाई के साथ घर के बाहर अपनी क्रेन में कुछ कार्य करवा रहे थे। तभी दो बाइक सवार युवक वहां आकर रुक गए और क्रेनों के बारे में पूछताछ करने लगे। इसी बीच एक युवक ने अचानक उनके गले पर झपट्टा मारा और चेन तोड़कर दूसरे बाइक सवार के साथ फरार हो गया।

आपको बता दें कि दोनों बदमाशों में से एक बदमाश ने प्लान के तहत बाइक को लगभग 20 मीटर दूर खड़ा किया था। चेन खींचकर बदमाश फौरन भागकर बाइक पर बैठा और फरार हो गया। पीड़ित और उनके भाई ने दोनों का पीछा भी किया लेकिन बाइक पर होने के चलते वो हाथ नहीं लगे।
Recommended Video
वहीं यह पूरी घटना उनके मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद पीड़ित सोनू ने घटना की जानकारी थाना पुलिस सहित डायल 100 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है दोनों बदमाश जल्द ही गिरफ्त में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications