चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न: कहीं आतिशबाजी तो कहीं 'वन्दे मातरम्' के जयकारे, बांटी गई मिठाइयां

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया है। उत्तर प्रदेश के भी अलग-अलग इलाकों से इसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं लोग आतिशबाजी कर खुशी का इजहार कर रहे हैं, कहीं वन्दे मातरम् के जयकारों से इलाका गूंज उठा है तो कहीं भगवान की आरती उतार कर धन्यवाद किया जा रहा है। आइये देखते हैं ऐसी ही कुछ खूबसूरत तस्वीरें।

23 अगस्त 2023 शाम 6:04 बजे जैसे ही चंद्रयान-3 ने चांद पर अपना कदम रखा, हाथरस जनपद में लैंडिंग का लाइव प्रसारण देख रहे युवा, बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं और छात्र खुशी से झूम उठे। लोग सड़कों पर निकल कर बारिश के बीच आतिशबाजी करने लगे। इस दौरान हाथ में तिरंगा और 'वन्दे मातरम्' के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

Celebration of Chandrayaan 3 success in india fireworks Vande Mataram shouts sweets distributed

राजनैतिक पार्टियां भी इस जश्न में शामिल रहे। पूर्व नगर पालिका हाथरस चेयरमैन पंडित आशीष शर्मा ने पार्टी कर्तकर्ताओं के साथ चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न आतिशबाजी के साथ मनाया। इस दौरान लोगों को मिठाइयां भी बांटी गई।

Recommended Video

      जैसे ही चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, बैंड बजाकर डांस करने लगे ये छोटे-छोटे स्कूली बच्चे
      Celebration of Chandrayaan 3 success in india fireworks Vande Mataram shouts sweets distributed

      वहीं बनारस में टीवी पर लाइव प्रसारण देख रहे छात्र-छात्राओं में भी जोश देखने को मिला। चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करते ही इन छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। हाथ में तिरंगा लेकर ये छात्राएं पूरी गर्मजोशी से 'भारत माता की जय' के नारे लगाने लगी। छात्राओं का कहना है कि वो बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रही है और बड़े होकर ISRO में साइंटिस्ट बनना चाहती हैं।

      Celebration of Chandrayaan 3 success in india fireworks Vande Mataram shouts sweets distributed

      Celebration of Chandrayaan 3 success in india fireworks Vande Mataram shouts sweets distributed

      उधर कान्हा की नगरी मथुरा में चंद्रयान-3 की सफलता के लिए भक्तों ने भगवान का धन्यवाद किया। मंदिर में इसके लिए मंगल आरती की गई।

      Celebration of Chandrayaan 3 success in india fireworks Vande Mataram shouts sweets distributed

      Celebration of Chandrayaan 3 success in india fireworks Vande Mataram shouts sweets distributed

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+