शर्मनाक: दिव्यांग भाभी की देवर ने लूट ली इज़्ज़त, पीठ पर बैठा कर पिता लगा रहा है अधिकारीयों के चक्कर
अपनी दिव्यांग भाभी के साथ देवर ने हैवानियत हदें पार कर दी। उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। पति और सास ने भी पीड़िता का साथ नहीं दिया। वहीं आज पीड़िता का पिता उसे अपनी पीठ पर बैठा कर SSP कार्यालय न्याय मांगने पहुंचा।

उत्तर प्रदेश के मथुरा से अपनी दिव्यांग भाभी के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ अकेला पाकर बलात्कार किया है। इस मामले में उसकी सास और उसका पति भी आरोपी देवर को बचाने में लगे हुए हैं। वहीं पीड़ित पिता अपनी बेटी को अपनी पीठ पर लेकर न्याय की गुहार लगाने एसएसपी कार्यालय पहंचे हैं। उनका कहना है कि घटना को एक साल बीत गया है और पुलिस उनकी एक नहीं सुन रही है।

देवर ने दिव्यांग भाभी की लूटी इज़्ज़त
बता दें कि पूरा मामला मथुरा के गोवेर्धन थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उसके पति किराना की दुकान चलाते हैं। एक दिन जब उसके पति घर पर नहीं थे तभी उसका देवर कमरे में आया और उसके साथ जबरदस्ती सम्बन्ध बनाने लगा। चूंकि पीड़िता दिव्यांग है इसलिए वह उसका विरोध नहीं कर पाई। उसके देवर ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

पति ने कहा: 'हमारे यहां ऐसा ही होता है'
पीड़िता का आरोप है कि उसने जब जानकारी अपनी सास को दी तो उन्होंने कहा कि तुम अपना मुँह बंद रखना। घर की बदनामी हो जाएगी, इसलिए अगर तुमने इसकी शिकायत किसी से की तो तुम्हे जान से मार देंगे। वहीं शाम को जब पीड़िता का पति घर पहुंचा तब उसने अपने पति को भी पूरी घटना के बारे में बताया। इसपर उसके पति ने कहा कि हमारे यहां ऐसा ही होता है और तुम्हे ऐसा ही करना पड़ेगा।

दिव्यांग बेटी को पीठ पर बैठा कर SSP कार्यालय पहुंचा पिता
वहीं पीड़िता के पिता का कहना है कि पुलिस में शिकायत किये हुए लगभग एक साल हो गया है। लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। उल्टा महिला जाँच के दौरान मुकदमे से धाराएं हटाई गई है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि पुलिस ने 164 के बयानों के बाद भी धराओं में तब्दीली की है। जिसके चलते आज पीड़िता को उसके पिता कंधे पर बैठा कर एसएसपी कार्यालय पहंचे। जहाँ एसएसपी कार्यालय पर उनकी शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों द्वारा जाँच के आदेश दिए गए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications