Mathura water tank: 'जैसे तूफान आ गया', मथुरा में पानी की टंकी ढहने का CCTV फुटेज आया सामने, पल भर में सब तबाह
Mathura water tank CCTV: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के वृंदावन नगर निगम के वार्ड संख्या 47 में रविवार को शाम एक पानी की टंकी धराशाई हो गई। पानी टंकी धराशाई होने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए। [Video अंत में है।]
हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य करने के साथ ही घटना की जांच और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच भी कराए जाने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल हादसे के समय का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि महज 5 सेकंड में ऐसा लगा जैसे तूफान आ गया हो और बादल फट गया हो। पेड़ों में हलचल होती है और अचानक जैसे जलजला आ जाता है। वॉटर टैंक धराशाई होने के साथ ही पूरे इलाके में पानी भर जाता है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चल रहा है कि पहले तो लोगों को यह आभास ही नहीं हुआ कि इतना पानी कहां से आ गया। लेकिन चीख पुकार मचने के बाद लोग घटनास्थल की तरफ भागे दौड़े पहुंचे।
दो महिलाओं की हुई मौत 10 से अधिक लोग घायल
रविवार शाम को हुए इस हादसे में 65 वर्षीय सुंदरी और 27 वर्षी सरिता की वॉटर टैंक के मालिक में दबने से मौत हो गई थी। इसके अलावा इस घटना में 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे। घटना के बाद कॉलोनी की गलियों में पानी भर गया था।
इसके अलावा वॉटर टैंक से निकला हुआ पानी कई घरों में भी पहुंच गया था। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह पहुंचे उसके बाद स्थानीय पुलिस के साथ ही रेस्क्यू करने के लिए सेना की एक टुकड़ी को भी मौके पर बुलाया गया था।
रविवार देर रात तक घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टंकी के मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकला गया। कहां जा रहा है कि 3 साल पहले 6 करोड रुपए की लागत से इस वाटर टैंक का निर्माण कराया गया था।
स्थानीय पार्षद का आरोप है कि इस मामले में उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया था और शिकायत करते हुए यह कहा था कि पानी टंकी से जल रिसाव हो रहा है जिसे पानी टंकी धराशाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायत को अनदेखा किया गया जिसके चलते यह हादसा हुआ है।
वहीं भारतीय जनता पार्टी से मांट विधानसभा के विधायक राजेंद्र चौधरी द्वारा इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है। उन्होंने लिखा है कि इस मामले में कार्यवाही संस्था से लेकर कई अधिकारियों की बड़ी लापरवाही एवं भ्रष्टाचार हुआ है।
देखें वीडियो-
जिसके कारण टंकी का निर्माण कार्य मानकों के अनुसार नहीं हुआ और रविवार को बड़ा हादसा हो गया जिसके चलते जान माल की बड़ी छाती हुई है। इस मामले में उन्होंने मृतक परिवार को मुआवजा देने और दोषी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की है।












Click it and Unblock the Notifications