मथुरा में 91 किलो चांदी लूट ली गई स्कूटी सवार से, फिर ऐसे हत्थे चढ़े लुटेरे
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में 91 किलो चांदी लूटने वाले लुटेरों को पुलिस ने अब ढूंढ निकाला है। मुठभेड़ के दौरान आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से लूट की पूरी चांदी बरामद की। साथ ही उनके अवैध असलहे और लूटी हुई स्कूटी भी जब्त कर ली। चांदी और स्कूटी को पुलिस ने पीड़ित शख्स के लिए वापस दिलवाया।

यहां लूटी गई 91 किलो चांदी
संवाददाता ने बताया कि, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत जन्मभूमि लिंक रोड फ्लाईओवर पर सोमवार को दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों द्वारा बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। एक युवक से हथियारों के बल पर 91 किलो चांदी और एक स्कूटी लूट ली गई थी। उसके बाद सभी बदमाश आसानी से फरार हो गए थे, जिसके बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। वहीं, आई.जी.ए. सतीश गणेश ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया था।

लूटी हुई चांदी को बेचने जा रहे थे
आलाधिकारी की ओर से अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द लूटकांड मामले को सुलझाने के आदेश दिए गए थे।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाशों को कई जगहों पर घेरा। लूटी हुई चांदी को बेचने जाते वक्त अनिल जाटव और मुरारी शर्मा को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि आस मोहम्मद पंकज शर्मा और अनुज भी इस घटना में शामिल थे।

5 चढ़े पुलिस के हत्थे
जिसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर तीन और आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। इन आरोपियों ने बताया कि वे काफी समय से कृष्णा नगर में सोने चांदी का व्यापार करने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। जब उन्हें भनक लगी कि एक युवक स्कूटी पर 91 किलो चांदी रखकर लेकर जा रहा है तो हथियारों के बल पर घात लगाकर हमला किया।

सभी को सलाखों के पीछे भेजा
इन बदमाशों ने युवक से स्कूटी और चांदी दोनों लूट ली। उसके बाद वहां से फरार हो गए। अब पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने कहा कि, सभी को जेल भेज दिया गया है और आगे भी पड़ताल जारी है।












Click it and Unblock the Notifications