राफेल सौदे को लेकर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने दिया ये बयान
नई दिल्लीः देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने शनिवार को कांग्रेस पर राफेल विमान सौदे को लेकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी पर राफेल विमान सौदे में 'अड़चन' पैदा करने का आरोप भी लगाया। मनोहर पर्रिकर ने कहा कि विमान खरीदना कोई दाल खरीदने जैसा नहीं है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया।

राफेल से बढ़ी वायु सेना की ताकत
शनिवार को मनोहर पर्रिकर ‘गोवा कला एवं साहित्य महोत्सव'में बोल रहे थे। पर्रिकर ने विमान की ताकत के बारे में बोलते हुए कहा कि इससे वायु सेना का शक्ति बढ़ गई है और हमें पाकिस्तान पर बढ़त मिल गई है। बता दें राफेल एक फ्रांसीसी लड़ाकू विमान है जिसकी खरीद में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

पर्रिकर ने किया दावा
समारोह में बोलते हुए मनोहर पर्रिकर ने दावा किया कि पीएम मोदी की ओर से राफेल सौदे पर हस्ताक्षर करने से एक दिन पहले वायुसेना के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित किया था ताकि कांग्रेस नेताओं की ओर से पैदा की गई अड़चन को दूर किया जा सके।

खारिज किए भ्रष्टाचार के सारे आरोप
वीके सिंह बोले- सही वक्त आने पर बनेगा राम मंदिर
विमान की कीमत के बारे में पर्रिकर ने कहा कि लड़ाकू विमान सिर्फ एक विमान नहीं होता है, विमान कुल कीमत का एक छोटा हिस्सा होता है। वास्तविक कीमत विशेष उपकरण की खरीद में होती है। गुजरात चुनाव में राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने राफेल डील को मोदी सरकार पर निशाना साधा था और साथ ही इस डील में भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए थे। हालांकि पीएम मोदी की ओर से इस मामले पर कोई बात नहीं कही गई।











Click it and Unblock the Notifications