Mandla News: CM विष्णुदेव साय ने मंडला जिले के सलवाह, डिंडौरी के बमानी व गोपालपुर में जनसभा को किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को लगातार विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री भारत को विकसित बनाने के साथ विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी सहित पूरा विपक्ष आज जब जनता के बीच अपना विश्वास खो चुका है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज देश की आवश्यकता हैं।

कांग्रेस पार्टी ने आदिवासियों के हितों और कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया, उन्हें सिर्फ वोट बैंक समझा। भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों के हितों को लेकर लगातार कार्य कर रही है। यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मंडला जिले के सलवाह में पार्टी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

Vishnudev Sai addressed public meetings in Salwah of Mandla Bamani of Dindori and Gopalpur

विष्णुदेव साय ने डिंडौरी जिले के बमानी व गोपालपुर में भी जनसभा को संबोधित किया है। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री व मंडला लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते व मंडला जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने भी संबोधित किया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित पूरा विपक्ष देश की जनता का विश्वास खो झुका है। लगातार विपक्ष टूट रहा है, वहीं कांग्रेस को छोड़-छोड़कर बड़ी संख्या में बड़े-बड़े नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। देश की आजादी के 75 वर्षों में कांग्रेस ने अपने 60 साल के कार्यकाल में देश को भ्रष्टाचार दिया और जनता के साथ धोखा किया। कांग्रेस का असली चेहरा देश की जनता ने पहचान लिया है।

Vishnudev Sai addressed public meetings in Salwah of Mandla Bamani of Dindori and Gopalpur

भाजपा सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास किया है

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास किया है। गांव, गरीब, युवा, किसान को आत्मनिर्भर बनाने की ऐतिहासिक कार्य किये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के दस वर्ष के कार्यकाल में भारत का मान-सम्मान दुनिया भर में बढ़ा है। श्री साय ने जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास तथा राष्ट्र की समृद्वि के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर श्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान प्रदान करें।

कांग्रेस 60 सालों में जो नहीं कर सकी, मोदी जी ने दस वर्षों में कर दिखाया

डिंडौरी जिले के बमानी और गोपालपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में करीब 60 सालों तक शासन किया। कांग्रेस 60 सालों के शासनकाल में जो कार्य आदिवासी समाज के लिए नहीं कर सकी, उससे अधिक कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दस वर्ष के कार्यकाल में किए गए हैं। मैं बैगा आदिवासी वर्ग से आता हूं। कांग्रेस ने आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक समझा, लेकिन भाजपा ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाकर पूरे बैगा समाज को सम्मान देने का कार्य किया है। भाजपा ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाकर देशभर के आदिवासी समाज को सम्मान दिया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+