ढाई फीट के युवक कैलाश ठाकुर ने पहली बार डाला वोट, बच्चा समझ कर पोलिंग बूथ पर चौंक गए लोग

मध्य प्रदेश के सबसे बड़े लोकतंत्र के पर्व में ढाई फीट के कैलाश ठाकुर ने वोट डालकर खुशी की जाहिर। बता दे पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में हमेशा लोकतंत्र को लेकर भारी उत्साह रहता है। इसी क्रम में मंडला जिले के सबसे छोटे मतदाता कैलाश ठाकुर ने मतदान किया।

ढाई फीट लंबे (यानी 30 इंच ) कैलाश ठाकुर जब पहली बार मतदान करने शुक्रवार को जिले की मंडला विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो लोग उन्हें देखकर चौंक गए। दरअसल, कैलाश को देखकर लोग सोचते हैं कि वह अभी बच्चे हैं। कैलाश ठाकुर ने सभी का ध्यान अपनी और आकर्षित किया लोग तंत्र के सबसे बड़े त्यौहार में भाग लेने को लेकर उनमें बड़ा उत्साह दिखाई दिया।

Two and a half feet short young man Kailash Thakur cast his vote, people thought he was a child

कैलाश ठाकुर ने इस साल 22 अप्रैल को अपना 18 साल पूरा किया है और 2 दिन पहले ही उन्होंने अपना मतदाता पहचान पत्र प्राप्त किया। मतदाता पहचान पत्र मिलने के बाद कैलाश ठाकुर आज मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। यहां मतदान करने के बाद भी काफी खुश नजर आए।

वही कैलाश के पिता ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताएं कि कैलाश बचपन से ही कुपोषण का शिकार हो गए थे। जिसके कारण उनकी ऊंचाई सामान्य लोगों से अलग है। कैलाश बहुत अच्छी बात करता है। जिसके कारण में पूरे गांव में लोग उसे पसंद करते है। पिता ने कहा है कि मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मेरे बेटे ने पहली बार नई सरकार के लिए वोट किया है। वही मंडला जिला चुनाव अधिकारी और कलेक्टर डोक्टर सलोनी सिडाला ने कहा कि कैलाश ठाकुर एक विशेष मतदाता है जिनकी ऊंचाई बहुत कम है लेकिन उनकी दृष्टि बड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+