Kanha national park में बाघिन 'नैना' की फैमली देख टूरिस्ट का पैसा वसूल, अभी से बुकिंग फुल
Kanha national park: बाघों के लिए मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्क दुनियाभर मशहूर हैं। बारिश के मौसम में ब्रेक के बाद एक बार फिर ये स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं और पहले ही हफ्ते में अगले 15 दिन की बुकिंग फुल हो गई हैं।
सफारी का आनंद उठाते हुए पर्यटक यहाँ नैना नाम की बाघिन की फैमली का दीदार कर टूरिस्ट रोमाचित हो रहे हैं। नैना ने मई-जून माह में तीन शावकों को जन्म दिया था। लगातार अठखेलियां और सैर सपाटा करता देख इस परिवार को कुछ लोग कैमरे में भी कैद कर रहे हैं।

कान्हा नेशनल पार्क के फॉरेस्ट आफिसर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले एक पखवाड़े तक करीब 5 हजार टूरिस्ट सफारी कर सकते हैं। एक तरह से अब बुकिंग अगले महीने के लिए ही खाली हैं। सुबह के वक्त अब गुलाबी ठंड का अहसास भी हो रहा हैं। लिहाजा इन दिनों पर्यटकों का एक ख़ास वर्ग यहां घूमने का प्लान पहले से बना लेता हैं।
कान्हा पार्क के कोर जोन में एंट्री के लिए दशहरा के वक्त ज्यादा डिमांड हैं। 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच एंट्री लगभग फुल हैं। इन दिनों दशहरा की छुट्टियाँ पड़ रही हैं, लिहाजा बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स ने पहले से ही एडवांस बुकिंग करा ली। जानकारी के मुताबिक 15 सौ टिकट बुक हो चुके हैं। विकल्प के तौर पर पर्यटक पेंच, बांधवगढ़, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में एंट्री तलाश रहे हैं। कूनो के लिए भी कई पर्यटकों ने अपना प्लान बना लिया हैं। उम्मीद की जा रही हैं कि इस बार क्रिसमस न्यू ईयर तक एमपी के इन टूरिस्ट स्पॉट में आने वाले दिनों में अभी से बुकिंग फुल हो जाएगी। इस संभावना को देखते हुए इन जगहों के आसपास होटल या अन्य टूरिज्म व्यवसाय करने वालों के चेहरे भी खिले हुए हैं। टूरिस्ट को लुभाने कई स्कीम भी तैयार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications