MP News: ‘सड़कें अच्छी है, इसलिए अमेरिका धनवान है’, मंडला में बोले नितिन गडकरी नर्मदा एक्सप्रेस वे भी बनेगा

आदिवासी क्षेत्र और विकास के मामले में पिछले मंडला की सूरत बदलने 1261 करोड़ की लागत से बनने वाली 329 किमी सड़क परियोजनाओं का केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने शिलान्यास किया। टाइगर डेस्टनी के लिए दुनिया में फेमस कान्हा नेशनल पार्क की सड़क को हाईवे में तब्दील करने की प्रदेश सरकार की डिमांड भी पूरी होगी। गडकरी बोले कि नर्मदा एक्सप्रेस वे का प्रस्ताव सीएम शिवराज सिंह भेजे जिसे बनाने के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

mandla gadkari

मप्र के महाकौशल अंचल के आदिवासी जिले मंडला भी अब विकास की रफ़्तार पकड़ेगा। जिससे न सिर्फ मंडला बल्कि पड़ोसी डिंडोरी, बालाघाट और सिवनी जिले की सूरत भी बदलेगी। करोड़ों रुपए की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करने केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मंडला पहुंचे थे। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी की बात को याद दिलाया और कहा कि अमेरिका की अच्छी सड़कें है, इसलिए वह धनवान है। इसी मकसद ने उनका विभाग देश के कोने-कोने में अच्छी सड़कों का जाल बिछाता चला आ रहा है। गडकरी ने इस दौरान मंडला संसदीय क्षेत्र के सांसद, विधायकों की मांगों को पूरा करने का भरोसा भी दिया। साथ ही सीएम शिवराज सिंह की कान्हा नेशनल पार्क पहुंच मार्ग को हाईवे बनाने सहमति जताई। गडकरी बोले कि नर्मदा परिक्रमा का विशेष महत्त्व है। नर्मदा भक्त आसानी परिक्रमा कर सकें, इसके लिए नर्मदा एक्सप्रेस-वे भी जरुरी है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रस्ताव माँगा है ताकि कार्ययोजना बनाकर उसकी सौगात दी जा सकें।

mandla

इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। सीएम शिवराज ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं से मंडला, डिंडोरी की तस्वीर और तकदीर बदलेगी। सड़क किनारे इंडस्ट्रियल क्लस्टर नजर आएंगे। ताकि यहां रोजगार के साथ पर्यटन को और बढ़ावा मिले। शिवराज सिंह ने परिवहन मंत्री की कल्पनाशीलता की तारीफ की। उन्होंने पुराने दिन भी याद दिलाए और बोले कि पहले जनता यही नहीं समझ पाती थी कि गड्ढे में सड़क है या फिर सड़क में गड्ढे। आज एमपी में उच्च तकनीक से बनती जा रही स्टेट और नेशनल हाईवे की सड़कों के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+