Priyanka Gandhi की मंडला में बड़ी घोषणा, MP में सरकार बनी तो 12वीं तक बच्चों को हर महीने 15 सौ रुपये

MP Election Priyanka Gandhi in Mandla: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव घोषणा के बाद दिग्गजों की चुनावी सभाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी के बाद उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मंडला पहुंची। यहां से महाकौशल की 38 सीटों तक अपना संदेश पहुंचाने के मकसद से बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

प्रियंका ने सभा में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि एमपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर पहली से बारहवीं तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा मिलेगी। पहली से पांचवीं तक के बच्चों को हर महीने 500 रुपये, 6वीं से 8वीं तक 800 रुपये, 9वीं से 11वीं तक 1000 रुपये और इसके बाद बारहवीं तक के बच्चों को 1500 सौ रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

प्रियंका बोली कि कांग्रेस की सोच आपकी संस्कृति, आपका सम्मान बढ़ाने की। प्रदेश में जिनकी सत्ता है, वो ऐसे नहीं हैं। चुनाव आने का समय आया तो उन्होंने चुनाव आने के पहले घोषणा करने शुरू कर दी। साढ़े 18 साल कुछ नहीं किया। बोली-मैं पूछना चाहती हूं कि साढ़े 18 साल यह सब काम क्यों नहीं किया? मैं यह आपसे कहना चाहती हूं कि आप भी पूछे कि आप उन्होंने साढे़ 18 साल काम क्यों नहीं किया?

mp-election-2023-priyanka-gandhi-in-mandla-announcement

हमारी पार्टी के जितने भी नेता हैं जितने भी पार्टी के लोग या किसी और पार्टी के लोग हों आपने उन्हें बनाया है। हर विभाग में पद खाली है लेकिन युवा बेरोजगार बेरोजगार है। स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक नहीं है लेकिन भर्ती नहीं हो रही चिकित्सको की।

प्रियंका ने आरोप लगाया कि 10 साल हो गए अभी तक मंडला जबलपुर की सड़क नहीं बन पाई। सड़क बनाने वाले परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को यहां आकर माफी मांगनी पड़ती है ऐसी सरकार चल रही है। महंगाई को कम करने का काम किया इन्होंने क्या। छोटे दुकानदारों से पूछो 18 साल में क्या उनका व्यापार बढ़ा? हर चीज पर जीएसटी ले रहें। दवा पर जीएसटी ले रहे। हर सामग्री पर जीएसटी ले रहे। एक तरफ रोजगार बंद दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और महंगाई इतनी बढ़ गई है आप गुजारा कैसे करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+