Mandla-Raipur हाईवे पर बुलेरो-ट्रक में भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत 4 गंभीर रूप से घायल
Mandla: मध्य प्रदेश में के मंडला-रायपुर हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि इतने ही अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब बुलेरों गाड़ी में सवार यादव परिवार बिछिया लौट रहा था।
बिछिया थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ़्तार ट्रक में सरिया लोड थी। रायपुर से मंडला की ओर आ रहा था। तभी बरखेड़ी के पास ट्रक, बुलेरों गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेरों गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
घटना स्थल से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू करवाया। पुलिस के मुताबिक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति न अस्पताल जाते वक्त बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

वाहन बुरी तरह चिपट गई,जिससे उसमें सवार चार लोगों के बचने की गुंजाइश जरा भी नहीं रही हैं। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया हैं। ट्रक चालक और उसके कंडक्टर को भी चोटें पहुँची हैं। जिन्हें मंडला के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। घटना का शिकार हुए यादव परिवार के लोग अपने एक रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए थे और वहां से लौट रहे थे। इधर मृतकों के घर वालों को जैसे ही हादसे की सूचना मिली, सभी गहरे सदमें में डूब गए। बुधवार की शाम को सभी शव पीएम के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए।
मृतकों के नाम
• लक्ष्मीबाई पति संजय यादव उम्र 38 साल
• रानीबाई पति मुन्ना लाल यादव उम्र 58 साल
• सुभद्रा बाई पति सनीलाल यादव उम्र 42 वर्ष ग्राम मालनवाड़ा थाना केवलारी जिला सिवनी
• दुर्गेश पिता कन्हैयालाल उइके उम्र 32 साल निवासी ग्राम डुंगरा थाना बिछिया
घायलों के नाम
• इंद्रेश पिता महेश उइके उम्र 32 वर्ष
• इन्द्राबाई पति राकेश यादव उम्र 35 वर्ष सभी निवासी ग्राम डूंगरा थाना बिछिया












Click it and Unblock the Notifications